गुजरात चुनाव: अमित शाह ने ऐन वक्त पर बदला प्लान, पुराने चेहरों पर बड़ा दांव

गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों पर चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी की इस पहली लिस्ट में पहले चरण के लिए 45 और दूसरे के लिए 25 प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनावों में अपना परचम लहराने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों ने अपना पूरा जोर लगा रखा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे गुजरात में जमकर कैंपेन कर रहे हैं। इसी बीच बीजेपी चीफ अमित शाह ने अपना टेस्टेड फार्मूला बदल दिया है और पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है। पहले खबर थी कि अमित शाह ने गुजरात में सत्ता बरकरार रखने के लिए एंटी इनकंबेंसी यानि सत्ता विरोधी लहर की काट के लिए नया प्लान बनाया था। खबर थी कि बीजेपी दो बार से ज्यादा बार विधायक रहे अपने नेताओं का इस बार चुनाव में टिकट नही देगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं अमित शाह ने अपना प्लान बदल दिया और पुराने चेहरों पर ही दांव लगाया है।

पुराने चेहरों पर नया दांव

पुराने चेहरों पर नया दांव

गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों पर चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी की इस पहली लिस्ट में पहले चरण के लिए 45 और दूसरे के लिए 25 प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए पाचों विधायकों को पहली सूची में जगह मिली है। वहीं, बीजेपी के एक निवर्तमान विधायक का टिकट काटा गया है। एक निर्दल विधायक को भी बीजेपी ने टिकट दिया है। इस लिस्ट में जहां 55 विधायकों को रिपीट किया गया है, वहीं 15 नए चेहरे हैं।

15 पाटीदारों को बीजेपी ने दिया टिकट

15 पाटीदारों को बीजेपी ने दिया टिकट

राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के ये चारों विधायकों ने बीजेपी का साथ दिया था और तबसे वह बीजेपी के संपर्क में थे। साथ ही दो दिन पहले पद से इस्तीफा देने वाले पुलिस अधीक्षण पीसी बरांडा को भिलोड़ा से चुनाव मैदान में उतारा गया है। बीजेपी की इस लिस्ट में 15 पाटीदार, दो चौधरी, आठ ठाकोर, पांच कोली, 06 छत्रिय, दो ब्राह्मणों और दो जैन समुदाये के लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है। पहली लिस्ट में दो महिलाएं भी

अमित शाह ने बदला अपना प्लान

अमित शाह ने बदला अपना प्लान

मुख्यमंत्री विजय रूपानी अपनी पारंपरिक राजकोट पश्चिम निर्वाचन सीट से चुनाव लड़ेंगे। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल मेहसाणा से चुनाव लड़ेंगे। पटेल का यह पारंपरिक निर्वाचन क्षेत्र है। इसके साथ ही भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख जीतूभाई वघानी भावनगर पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले जीतू वघानी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। अटकलों के विपरीत व आश्चर्यजनक तौर पर पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) के दोनों सदस्य वरुण पटेल व रेशमा पटेल को उम्मीदवारों की पहली सूची में शामिल नहीं किया गया है। रेशमा पटेल ने बीजेपी में शामिल होते हुए कहा था,'हमारी लड़ाई समाज को न्याय दिलाने की थी न कि काग्रेस को जिताने की। बीजेपी ने हमारी तीन मांगें स्वीकार कर ली हैं।' वहीं, वरुण पटेल ने कहा था कि हमने सरकार और सीएम के सामने अपनी मांगें रख दी हैं। उन्हें पूरा करने का भरोसा दिलाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+