गुजरात: डिप्टी सीएम नितिन पटेल को वित्त मंत्रालय मिला

गांधीनगर। गुजरात में छठीं बार सरकार बनने के बाद नाराज बताए जा रहे भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्य के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल को वित्त मंत्रालय दे दिया गया है। वो यह मंत्रालय छिन जाने से नाराज थे। इतना ही नहीं उन्होंने अपना कार्यभार भी ग्रहण नहीं किया था। इससे पहले आज नितिन पटेल ने आज संवाददाताओं से बात करते हुए कहा था कि वे आज सचिवालय में जाकर मंत्रालय का चार्ज लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications