गुजरात: कांग्रेस की विधायक ने भीड़ को रेप आरोपी को जिंदा जलाने के लिए उकसाया

गुजरात: कांग्रेस विधायक ने भीड़ को रेप आरोपी को जिंदा जलाने के लिए उकसाया

अहमदाबाद। गुजरात में कांग्रेस की विधायक गेनीबेन ठाकोर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रेप आरोपी को जिंदा जला देने की बात कह रही हैं। कांग्रेस एमएलए रेप के मामले के बाद जमा भीड़ से कह रही हैं, कि ऐसे लोगों को कोर्ट कचहरी में ले जाने का कोई मतलब नहीं है। इन्हें उसी दिन जला देना चाहिए जिस दिन ये इस तरह का काम करें। गेनीबेन बनासकांठा जिले की वाव सीट से विधायक हैं।

Gujarat Congress mla geniben thakor To Crowd Burn Rape Accused Alive

गुजरात में दो हफ्ते पहले 14 महीने की बच्ची के साथ कथित बलात्कार के बाद गेनीबेन ठाकोर ने ये बयान दिया। वीडियो में ठाकोर महिलाओं से कह रही हैं कि भारत में, हर किसी को कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है लेकिन, जब ऐसी घटनाएं हों तो फिर 50-150 लोगों को एक साथ आना चाहिए और उसी दिन उसे जला देना चाहिए। उसे खत्म कर दो, उसे पुलिस को मत सौंपो।

वीडियो के सामने और इसके वायरल होने के बाद गेनीबेन को भीड़ को भड़काने और उसे आरोपी की हत्या को उकसाने के लिए आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है। इस पर उन्होंने कहा है कि ये घटना 28 सितंबर की है। रेप के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद महिलाएं इकट्ठा थीं, जिन्हें वो समझाने की कोशिश कर रही थीं, इसके अलावा उनका कोई इरादा नहीं था। यह कोई रैली नहीं था, करीब 100 महिलाओं को शांत करने के लिए उन शब्दों का प्रयोग किया था जो बलात्कार की घटना को लेकर गुस्से में थीं।

बता दें कि रेप के आरोप में जिस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया वो बिहार का रहने वाला है। बीते दो हफ्तों में गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले हुए हैं और हजारों बिहार और यूपी के लोगों को वहां से लौटना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+