फेसबुक पर गुजरात की सीएम आनंदीबेन ने की इस्तीफे की पेशकश
अहमदाबाद। गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को फेसबुक पर अपने इस्तीफे की पेशकश की है। अपने आधिकारिक फेसबुक पर आनंदीबेन पटेल ने लिखा है कि वह पार्टी से कहूंगी कि उन्हें पदमुक्त किया जाए। आनंदीबेन
ने अपनी पोस्ट में नए लोगों को पार्टी में मौका देने की बात कही है।

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से उना की घटना के बाद से गुजरात की राजनीति में हलचलें तेज थीं। आनंदीबेन की सरकार पर लगातार विरोधियों की ओर से हमले हो रहे थे। तब से ही आनंदीबेन के इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई थीं।
आनंदीबेन पटेल के जाने के बाद अब नितिन पटेल का नाम सामने आ रहा है। निति पटेल आनंदीबेन की कैबिनेट में मंत्री भी हैं। नितिन के अलावा विजय रुपानी और पुरुषोत्तम रुपाला के नाम पर भी पार्टी विचार कर सकती है।
गुजरात में अगले वर्ष यानी 2017 में विधानसभा चुनाव होने हैं। सूत्रों के मुताबिक आनंदीबेन ने बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह को अपने फैसले की जानकारी दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications