अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 8 घायल

Gujarat: गुजरात में एक भीषण हादसे में सोमवार सुबह कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा आणंद में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे पर हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस अधीक्षक गौरव जसानी ने बताया कि सोमवार तड़के गुजरात के आणंद में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे पर एक बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए।

Gujarat bus

पुलिस ने कहा कि यह घटना सोमवार सुबह करीब 4 बजे आनंद ग्रामीण पुलिस स्टेशन के पास हुई, उन्होंने बताया कि आनंद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, उनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में बस चालक भी शामिल है। मृतकों में तीन महिलाएं और इतने ही पुरुष शामिल हैं और उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। अधिकारी ने बताया कि घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Recommended Video

    अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 8 घायल

    हादसा सुबह करीब 4:30 बजे आणंद जिले के चिखोदरा गांव के पास हुआ। आनंद ग्रामीण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद की ओर जा रही एक निजी लग्जरी बस का एक टायर फटने के बाद वह सड़क किनारे रुक गई।

    अधिकारी ने कहा, जब टायर बदला जा रहा था, बस के यात्री उतर गए और उनमें से कुछ वाहन के सामने इंतजार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+