गुजरात बोर्ड ने कक्षा 12वीं के विज्ञान स्ट्रीम के रिजल्ट घोषित किए

नई दिल्ली। गुजरात में कक्षा 12वीं के विज्ञान विषय के नतीजों को घोषित कर दिया गया है। गुजरात बोर्ड (Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board,Gujarat Board, GSEB) ने कक्षा 12वीं के विज्ञान विषय की परीक्षा का परिणाम घोषित करने के बाद इसे ऑनलाइन जारी कर दिया है। नतीजों को गुजरात बोर्ड की वेबसाइट gseb.org पर देखा जा सकता है। बता दें कि इस परीक्षा में 1.45 लाख छात्र शामिल हुए थे।

result

बता दें कि गुजरात बोर्ड ने इस वर्ष भी हमेशा की तरह विज्ञान स्ट्रीम के परीक्षा परिणाम को घोषित किए गए हैं। हालांकि अभी कला स्ट्रीम और वाणिज्य स्ट्रीम के परिणाम अभी घोषित नहीं किए गए हैं। हालांकि परिणाम को ऑनलाइन जारी किया गया है, लेकिन छात्रों को मार्कशीट उनके स्कूल और रजिस्टर्ड एग्जाम सेंटर में बाद में उपलब्ध करवाया जाएगा। हालांकि अभी तक इसकी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है कि कब मार्कशीट स्कूल में उपलब्ध होगी।

गुजरात बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं के अन्य स्ट्रीम के भी परिणाम घोषित करेगा। जानकारी के अनुसार गुजरात बोर्ड मई माह के अंत तक इन परिणामों को घोषित कर सकता है। बहरहाल आप परीक्षा परिणाम को गुजरात बोर्ड की वेबसाइट gseb.org पर देख सकते हैं। इसके लिए आपको वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा, जहां आपको परीक्षा परिणाम के लिंक मुहैया कराए जांगे, जहां आप अपना रोल नंबर डालकर परीक्षा परिणाम को देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+