गुजरात: निकाय चुनाव प्रचार के दौरान भिड़े भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता, लाठियां चलीं
नई दिल्ली। गुजरात में निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान शुक्रवार को भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। वडोदरा के सोमा तालव इलाके में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई। पुलिस की मौजूदगी में ही डंडे भी चले। दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई जो धक्का-मुक्की और हाथापाई में बदल गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जिन डंडों पर झंडे लगाए थे। उन्हीं लाठी-डंडों को एक दूसरे पर बरसा दिया। पुलिस ने मुश्किल से स्थिति को काबू में किया।

Recommended Video
वड़ोदरा नगर निगम चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच काफी कड़ी जंग है। बीजेपी ने यहां सभी सीटें जीतने का नारा दिया है। वहीं कांग्रेस ने 'बनो कांग्रेस के सपोर्टर और चुनो काम के कॉर्पोरेटर' का थीम दिया है। दोनों ही पार्टियां काफी जोर चुनाव में लगा रही हैं।
गुजरात में निकाय चुनाव के लिए प्रचार का आज (19 फरवरी) आखिरी दिन है। ऐसे में दोनों ही मुख्य दल- बीजेपी और कांग्रेस ताकत झोंक रहे हैं। गुजरात में 21 और 28 फरवरी को निकाय चुनाव होने हैं। 21 फरवरी को होने वाले मतदान की मतगणना 23 फरवरी और 28 फरवरी की वोटिंग की गिनती 1 मार्च को होनी है।
ये भी पढ़ें- कनॉट पैलेस में जून तक तैयार हो जाएगा स्मॉग टॉवर: गोपाल राय












Click it and Unblock the Notifications