गुजरात: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, विधायक बावलिया से दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल
गांधीनगरः गुजरात कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुंवरजी बावलिया ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर सत्ताधारी भाजपा में शामिल हो गए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि विधायक को मंत्री पद दिया जा सकता है। कुंवरजी बावलिया को गुजरात का बड़ा नेता माना जाता है। कांग्रेस में उनकी ताकत को इसी से समझा जा सकता था कि पिछले महीने राहुल गांधी ने उन्हें मिलने के लिए दिल्ली बुलाया था।

वरिष्ठ नेता कुंवरजी बावलिया चार बार विधायक रह चुके हैं। उन्हें कोली समुदाय के बड़े नेताओं में गिना जाता है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उनका इस्तीफा कांग्रेस के लिए बुरी खबर है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड सीएम से भिड़ने वाली शिक्षिका उत्तरा पंत को बिग-बॉस से बुलावा
भाजुपा में शामिल होने से पहले कुंवरजी बावलिया कांग्रेस पार्टी और जसदान सीट की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बावलिया गुजरात भाजपा के कार्यालय पहुंचे। एक विधायक के रूप में उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी को सौंपा।
बताया जा रहा है कि इस्तीफा देने से पहले उन्होंने ईमेल लिखकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जानकारी दी। गुजरात में बावलिया कांग्रेस पार्टी के संचालन से नाखुश थे। यही कारण है कि गुजरात में इसको लेकर आवाज उठा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- यौन शोषण के आरोपी डीएसपी ढिल्लों को गिरफ्तार कर 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया












Click it and Unblock the Notifications