गुजरात में इतिहास रचने के बाद पीएम मोदी ने बताया क्यों खास हैं BJP के कार्यकर्ता

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के नतीजे सामने आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनमे खूब जोश भरा। पीएम ने कहा आज जब भारत विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आगे बढ़ रहा है तो भी देश की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ भाजपा पर है। मैं बड़े-बड़े एक्सपर्ट को यह याद दिलाना चाहता हूं कि गुजरात के इस चुनाव में भाजपा का आह्वान था, विकसित गुजरात से विकसित भारत का निर्माण। गुजरात के नतीजों ने सिद्ध किया है कि सामान्य मानवीय में विकसित भारत के लिए कितनी प्रबल अकांक्षा है। संदेश साफ है कि जब देश के सामने कोई चुनौती होती है तो देश की जनता का भरोसा भाजपा पर होता है। जब देश पर कोई संकट होता है तो देश की जनता का भरोसा भाजपा पर होता है। जब देश बड़े लक्ष्य तय करता है तो उनकी प्राप्ति के लिए देशवासियों का भरोसा भाजपा पर होता है।
जब देश की आकांक्षाएं चरम पर होती है तो भी उनकी पूर्ति के लिए देश की जनता का भरोसा भाजपा पर ही होता है। पीएम ने कहा कि 5-5 पीढ़िया जनसंघ के समय से तपस्या कर रही हैं, तब जाकर हम यहां पहुंचे हैं। भाजपा के लिए लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन खपा दिया है। व्यक्तिगत खुशी, महत्वकांक्षा, सफलता को तिलांजलि देकर, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज और देश की सेवा करने और सशक्त करने में जुटा रहता है। हम विचार पर भी बल देते हैं और व्यवस्था को भी सबल बनाते रहते हैं। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की अथाह संगठन शक्ति पर भरोसा करके ही अपनी रणनीति बनाती है और सफल भी होती है। उतार चढ़ाव, भाजपा के राजनीतिक जीवन में आए हैं। लेकिन हमने आदर्शों और मूल्यों पर अडिग रहकर दिखाया है।
पीएम ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में बड़ा बदलाव अनुभव किया गया है। यह बदलाव कार्य और कार्यशैली का है। भाजपा का कार्यकर्ता कार्य को छोटा नहीं समझता है। हर काम बड़े लक्ष्य की प्राप्ति का माध्यम बनता है। इसलिए मुफ्त भोजन, इंटरनेट, शौचालय जैसी मौलिक चीजों पर ध्यान दिया है। पहले की राजनीति में यह बहुत फैंसी विचार नहीं माना जाता है, पहले इसे बड़े काम के तौर पर नहीं देखा जाता है। इसलिए आज जो भी सरकारी लाभ है, वह समाज के हर हकदार तक तेजी से पहुंचे इसका ईमानदारी से प्रयास किया जा रहा है। पूरा पहूंचे इसके लिए तकनीक का भरपूर प्रयोग किया जा रहा है।
-
Iran Vs America War: मोदी का मास्टरस्ट्रोक! पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 1,171 भारतीयों का 'महा-रेस्क्यू' -
PM Modi Assam Rally: असम के चाय बागान में दिखा पीएम का अलग अंदाज, कांग्रेस और घुसपैठियों को दी सख्त चेतावनी -
कोबा तीर्थ में भावुक हुए पीएम मोदी, तक्षशिला की तबाही से लेकर ज्ञान भारत मिशन तक, संबोधन की खास बातें -
PM Modi Vav-Tharad Visit: गुजरात के वाव-थराद को ₹20,000 करोड़ की कौन-कौन सी मिली सौगात? कितना फायदा? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो












Click it and Unblock the Notifications