भाजपा कर रही नेताओं की खरीद-फरोख्त, पीएम मोदी कर रहे गुजरात की बेइज्जती: कांग्रेस

नई दिल्ली। गुजरात चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि वहां भाजपा चुनाव से घबरा रही है और गलत तरीकों का इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गुजरात में चुनाव की मांग की, साथ ही पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर कई आरोप भी लगाए। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव से भाग रही भाजपा के साथ चुनाव आयोग भी इस षड्यंत्र में शामिल है, आखिर चुनाव आयोग गुजरात में चुनाव का ऐलान क्यों नहीं कर रहा है। तिवारी ने कहा कि भाजपा को मालूम है कि वो चुनाव हार रहे हैं, इसलिए वो चुनाव से भाग रहे हैं। गुजरात की जनता ने भाजपा के खिलाफ विद्रोह कर दिया है। उन्होंने कहा कि हार सामने देख भाजपा बौखलाई हुई है।

Gujarat assembly elections 2017Congress slams BJP for misuse of power

तिवारी ने कहा कि गुजरात में प्रधानमंत्री कहते हैं कि आप भाजपा को वोट नहीं दोगे तो मैं आपका पैसा कर दूंगा, ये गुजरात के लोगों की बेइज्जती है। तिवारी ने पूछा कि क्या पीएम राज्य सरकारों को अपना निजी पैसा देते हैं। मनीष तिवारी ने कहा कि गुजरात में भाजपा के घूस कांड का खुलासा हुआ है। ये बहुत ही संगीन मामला है। भाजपा गुजरात के खिलाफ एफआईआर हो और इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट के जज के संज्ञान में हो। मनीष तिवारी ने कहा कि नेताओं की खरीद-फरोख्त की कोशिश भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के दौरान भी की थी और अब फिर से कर रही हैै लेकिन वो इन तरीकों से जीत नहीं पाएगी।

गुजरात चुनाव से पहले नेताओं के पार्टी बदलने की भी दौर जारी है। हाल ही में पाटीदार समाज की ओर से बीजेपी को दो झटके लगे हैं। हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए निखिल सवानी ने पार्टी पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है। वहीं इससे पहले एक और पाटीदार नेता नरेन्द्र पटेल ने बीजेपी पर 1 करोड़ का लालच देने का आरोप लगाया है। इन आरोपों को लेकर दोनों और से बयानबाजी हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+