Gujarat Assembly Elections: 10 बजे तक की बड़ी बातें, भाजपा-कांग्रेस में कड़ी टक्कर
गुजरात में इस बार किसकी सरकार बनेगी, ये कुछ घंटों में साफ हो जाएगा। विधानसभा चुनाव 2017 में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। 182 विधानसभा सीटों के गुजरात में पिछले 22 सालों से भाजपा का शासन रहा है लेकिन इस बार के परिणाम किसके हक में होंगे, ये कहना मुश्किल है।
अहमदाबाद। गुजरात में इस बार किसकी सरकार बनेगी, ये कुछ घंटों में साफ हो जाएगा। विधानसभा चुनाव 2017 में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। 182 विधानसभा सीटों के गुजरात में पिछले 22 सालों से भाजपा का शासन रहा है लेकिन इस बार के परिणाम किसके हक में होंगे, ये कहना मुश्किल है। रिजल्ट आने के बाद ही ये साफ होगा कि भाजपा फिर सत्ता में आती है कि राहुल गांधी का प्रचार काम आएगा।

10 बजे तक की बड़ी बातें-
* गुजरात में हो सकता है बड़ा फेरबदल, कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस आगे।
* 103 सीटों पर भाजपा आगे, 75 सीटों पर कांग्रेस को बहुमत, अन्य को 4 सीटें।
* मुख्यमंत्री विजय रुपाणी राजकोट पश्चिम सीट पर 7600 वोटों से आगे चल रहे हैं।
* मेहसाणा सीट से उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल 3000 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
* गिर सोमनाथ में चारों सीटें पर कांग्रेस आगे।
* पोरबंदर में कांग्रेस के अर्जुन मोढवाडिया 989 वोटों से पीछे
* शेयर बाजार में गिरावट, 9 बजे तक सेंसेक्स में 600.51 अंकों की गिरावट।
* कच्छ के मांडवी से शक्ति सिंह गोहिल 1355 वोटों से पीछे चल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications