भरूच में पीएम मोदी ने कांग्रेस की जमकर लगाई क्लास, हमारा मंत्र सिर्फ विकास

भरूच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए भरूच की रैली में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब बनासकांठा में बाढ़ आई थी तो कांग्रेस के नेता बेंगलुरू में बैठे थे, सिर्फ और सिर्फ एक नेता को राज्यसभा का चुनाव हारने से बचाने के लिए ऐसा किया गया। यह कांग्रेस के शीर्ष स्तर के नेता हैं, लेकिन उन्होंने भरूच के लिए क्या किया, वह नर्मदा के लिए काम करने में विफल रहे और ना ही उन्होंने रो रो फेरी के लिए कुछ किया।

narendra modi

पीए मोदी ने कहा कि हमारा एक ही मंत्र है विकास और सिर्फ विकास। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने दशकों तक राज किया, यहां से कांग्रेस के शीर्ष नेता आते हैं, लेकिन हमने देखा कि वहां निकाय चुनाव में क्या हुआ, कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया, उत्तर प्रदेश कांग्रेस को बेहतर जानता है और गुजरात भी कांग्रेस को अच्छी तरह से जानता है। पीएम मोदी ने कहा कि भरूच और कच्छ में मुस्लिम की आबादी सबसे अधिक है, अगर आप इन जिलों को देखें तो आपको पता चलेगा कि भाजपा सरकार के दौरान यहां कितना तेजी से विकास हुआ है, दोनों ही शहरों का विकास के नाम पर स्थान सबसे उपर आता है।

मेरी कांग्रेस की राजनीति से सिर्फ एक ही दिक्कत है, इन लोगों ने हमारा सिर्फ और सिर्फ इसलिए विरोध किया क्योंकि उन्हें हमारा विरोध करना था। इन लोगों ने बुलेट ट्रेन का विरोध किया, क्योंकि ये लोग इसकी शुरुआत नहीं कर सके और इसकी वजह से यह हमपर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। आपको याद होगा जब कांग्रेस का यहां शासन था तो भरूच में कर्फ्यू और हिंसा आम बात थी। लेकिन भाजपा ने यह बदला है, यह बदलाव ना सिर्फ भरूच बल्कि पूरे गुजरात में आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+