Gujarat assembly election 2017: पीएम अब भ्रष्टाचार की बात नहीं करते- राहुल
पाटन। गुजरात में प्रधानमंत्री मोदी पर राहुल गांधी ने एक बार फिर से बड़ा हमला बोला है, उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री विकास की बात नहीं करते हैं। विकास के बाद मोदी जी कहते हैं कि मेरे बारे में मणिशंकर अय्यर ने गलत बोला, चुनाव का यह मुद्दा हो जाएगा। आप एक बात नोट करो, इस पूरे चुनाव में नरेंद्र मोदी जी ने भ्रष्टाचार का मुद्दा नहीं उठाया है, जानते हैं क्यों, क्योंकि अमित शाह के बेटे की कंपनी ने 50 हजार रुपए को 50 करोड़ रुपए बना दिया। मोदी जी पास सबकुछ है, लेकिन हमारे पास गुजरात की सच्चाई है। मैं आज खुलकर बोलुंगा, क्योंकि जो व्यक्ति सच बोलता है वह कुछ भी खुलकर बोल सकता है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने कल भाषण किया 70 फीसदी बात उन्होंने अपने बारे में बोली, मेरे बारे में बोला। यह चुनाव उनके, मेरे बारे में नहीं है बल्कि गुजरात की जनता का चुनाव है।

राहुल गांधी ने कहा कि इन लोगों के पास केंद्र सरकार है, यूपी की सरकार है, महाराष्ट्र की सरकार है, आईबी है, सबकुछ है। लेकिन कांग्रेस के पास सिर्फ सच है, मैं कांग्रेस का सच बोलुंगा, इन लोगों ने 22 साल में गुजरात में क्या विकास किया उसका सच बोलुंगा। नैनो प्रोजेक्ट पर एक बार फिर से राहुल ने पलटवार करते हुए कहा कि जादू का खेल है, 33000 करोड़ रुपए, आपकी जमीन, आपकी बिजली, सब गायब हो गया। मजा आ गया, किसको 5-10 उद्योगपतियों को।
इसे भी पढ़ें- मोदी सरकार ने साढ़े 3 साल में विज्ञापनों पर खर्च कर दिए 3755 करोड़ रुपए












Click it and Unblock the Notifications