Gujarat Assembly Election 2017: पीएम मोदी ने की मांग- राम मंदिर की सुनवाई में देरी की अपील करने वाले कपिल सिब्बल को भी निकाले कांग्रेस

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रचार अभियान कर रहे हैं। आज अहमदाबाद में चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। पीएम ने मांग की है कि राम मंदिर की सुनवाई जुलाई 2019 से शुरू करने की अपील करने वाले कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल को भी पार्टी निकाला जाए। उन्होंने जिक्र किया कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने मनसुख काका नाम के एक बुजुर्ग से मुलाकात की तो उन्हें यूपीए सरकार में हुए घोटालों की किताब गिफ्ट में मिली। पीएम ने कहा कि कांग्रेस जल्द से जल्द सिब्बल को बाहर का रास्ता दिखाए। मणिशंकर अय्यर को निकाले जाने पर मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपने वकील नेता को क्यों नहीं बाहर कर देती?

Gujarat Assembly Election 2017: पीएम मोदी ने की मांग- राम मंदिर की सुनवाई में देरी की अपील करने वाले कपिल सिब्बल को भी निकाले कांग्रेस

राज्य के गांधीनगर स्थित कलोल में रैली के दौरान मोदी ने कहा कि बीते दो दिनोंमें एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता और वकील बोल रहे हैं। वो जो भी चाहते हैं उसे दिखाने के लिए आजाद हैं, यह उनका अधिकार हैं लेकिन क्यों वो अयोध्या मामले को लंबा खींचना चाहते हैं? वो भी तब जब सबको समाधान चाहिए।

पीएम ने कहा कि क्या आप जानते हैं कि राजकोट में क्या हुआ? डॉ मनमोहन सिंह ने प्रेस से मुलाकात की और इसके बाद बुजुर्ग मनसुख काका ने उन्हें मुलाकात की। उन्होंने, पीएम को यूपीए के तहत घोटालों वाली एक पुस्तक प्रस्तुत की। मैं मनसुख काका को बधाई देता हूं जिन्होंने सच्चाई और ईमानदार शासन के लिए बात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+