गुजरात चुनाव: नितिन पटेल बोले- हार्दिक को कांग्रेस बेवकूफ बना रही है
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को हार्दिक पटेल के संगठन पाटीदार अनामत आंदोलन समिति का साथ मिला है। इसके तुरंत बाद बीजेपी की ओर से हार्दिक पटेल और कांग्रेस पर निशाना साधा गया है। गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा है कि कांग्रेस हार्दिक पटेल और पाटीदार समाज को बरगला रही है। हार्दिक पटेल को कांग्रेस बेवकूफ बना रही है। कांग्रेस जो हार्दिक पटेल को सिखा देती है वही वो बोल देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब बीजेपी सरकार आएगी तो समाज उन्हें माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि मूर्ख ने दरख्वास्त दी और मूर्ख ने दरख्वास्त मानी, और दूसरे को मूर्ख बोलते हैं।

हार्दिक पटेल पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता नितिन पटेल ने कहा कि पाटीदार समाज के सामने हार्दिक का नकाब उतर चुका है। हार्दिक पटेल अब वोट के लिए कांग्रेस पार्टी से सौदेबाजी करने में जुटे हुए हैं और अपने स्वार्थ के लिए समाज को बांट रहे हैं। इससे पहले पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के संयोजक हार्दिक पटेल ने बुधवार को ही ऐलान किया कि कांग्रेस ने हमारी सभी मांगों को स्वीकार कर लिया है। अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो हमारी सभा मांगों को पूरा करने की कोशिश करेगी।
हार्दिक पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने हमारी पटेल आरक्षण की मांग को मान लिया है। इसी के जवाब में बीजेपी की ओर पलटवार किया गया है। गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल कहा कि कांग्रेस हार्दिक पटेल और पाटीदार समाज को बरगला रही है। हार्दिक पटेल को कांग्रेस बेवकूफ बना रही है। उन्होंने कहा कि मूर्ख ने दरख्वास्त दी और मूर्ख ने दरख्वास्त मानी, और दूसरे को मूर्ख बोलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications