Gujarat Verdict: जहां कांग्रेस ने उतारा था गब्बर सिंह वहां पार्टी को मिली 16 में से सिर्फ 1 सीट

नई दिल्ली। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान लगातार जीएसटी का विरोध किया था। इस दौरान उत्तर गुजरात के साबरकांठा में एक रैली में राहुल में जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स करार दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का ये जुमला काफी ट्रेंड हुआ था। कांग्रेस गुजरात चुनाव में जीएसटी के मुद्दे को भुनाने में किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ी थी हालांकि सूरत की 16 में से सिर्फ 1 सीट मिली। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने सूरत में एक रैली का जीएसटी के विरोध में आयोजन किया था। इस रैली में फिल्म 'शोले' के कई किरदारों को शामिल किया गया था।

सूरत रैली में उतरा था गब्बर

सूरत रैली में उतरा था गब्बर

कांग्रेस की सूरत रैली में यह नजारा देखने को मिला था। कांग्रेस ने जीएसटी का विरोध करने के लिए रैली में गब्बर सिंह की गैंग उतर दी थी। रैली में गब्बर सिंह और कालिया घोड़े पर बंदूक के साथ घूमते नजर आए थे। वहीं ठाकुर गाड़ी पर सवार थे। इस दौरान गब्बर की गैंग के सदस्य भी काले कपड़ों में उसके साथ साथ चल रहे थे।

कांग्रेस का हाल गब्बर वाला हुआ!

कांग्रेस का हाल गब्बर वाला हुआ!

अब चुनाव परिणाम आने के बाद लोग कांग्रेस और उसके गब्बर का मजाक उड़ा रहे हैं। सूरत में कांग्रेस को मिली करारी हार पर भाजपा समर्थक कह रहे हैं कि जो हाल शोले में गब्बर का हुआ था वही कांग्रेस का यहां हुआ। सूरत को भाजपा का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस ने यहां मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने की हर मुमकिन कोशिश की थी।

किए गए थे गिरफ्तार

किए गए थे गिरफ्तार

सूरत की रैली में गब्बर और उसकी गैंग को देखने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। हालांकि बाद में पुलिस ने गब्बर सिंह और उसकी गैंग को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के पीछे पुलिस ने बताया कि इन सभी लोगों ने बिना अनुमति के एयरगन आदि का इस्तेमाल किया था। जो कि नियमों का सीधा-सीधा उल्लंघन है। हालांकि गब्बर इस गिरफ्तारी से बच निकला था।

दीवारों पर थे पोस्टर

दीवारों पर थे पोस्टर

प्रचार में सूरत में गब्बर और ठाकुर के पोस्टर दीवारों पर देखने को मिले थे। जीएसटी पर निशाना साधने वाले मीम्स में शोले के डायलॉग्‍स का इस्तेमाल हो रहा था जो फिल्म में अभिनेता संजीव कुमार ने बोले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+