Gujarat election 2017: अमित शाह का मनमोहन सिंह पर निशाना, कहा- घोटालों के वक्त चुप क्यों थे पूर्व प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान जिस तरह से पाकिस्तान का जिक्र आया है उसको लेकर सियासी संग्राम तेज होता जा रहा है। कांग्रेस और बीजेपी के बीच इस मुद्दे राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस मुद्दे को लेकर बयान जारी किया और पीएम मोदी पर निशाना साधा। जिसके जवाब में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मनमोहन सिंह पर पलटवार किया है। अमित शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह घोटालों के समय चुप क्यों थे अगर उन्होंने उस समय चुप्पी तोड़ी होती तो घोटाले नहीं होते। इतना ही नहीं अमित शाह ने पूछा कि आखिर मनमोहन सिंह आज इतने गुस्से में क्यों नजर आए?

अमित शाह बोले- घोटालों के वक्त चुप क्यों थे मनमोहन सिंह

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं ने गुजरात चुनाव में लोगों को गुमराह किया। अमित शाह ने कहा कि आज मैंने मनमोहन सिंह का प्रेस स्टेटमेंट देखा। अचानक मनमोहन सिंह इतने गुस्से में क्यों नजर आए ये बड़ा सवाल है? मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि आखिर घोटालों के वक्त मनमोहन सिंह क्यों चुप थे। अगर उस समय मनमोहन सिंह बोलते तो घोटाले नहीं होते। इतना ही नहीं अमित शाह ने कहा कि जब घोटाले हुए तब मनमोहन सिंह ने पीएम पद की गरिमा घटाई। अमित शाह ने कहा कि जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अध्यादेश फाड़ा तब मनमोहन सिंह खामोश क्यों थे? प्रधानमंत्री मोदी को नीच शब्द का इस्तेमाल किया गया तो उस समय उनका गुस्सा कहां था।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस बौखलाई हुई है, इसलिए ऐसे बयान दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से इस प्रकार की राजनीति उम्मीद नहीं करता था। बीजेपी चीफ ने कहा कि आखिर पाकिस्तानी डिप्लोमैट के साथ मणिशंकर अय्यर और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की जो बैठक हुई, उसमें क्या बात हुई, इसे देश की जनता को जानने का अधिकार है। ये दिखाता है कि कांग्रेस बौखलाई हुई है। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक बयान में कहा था कि मैं पीएम मोदी के लगाए आरोपों से बहुत परेशान और दुखी हूं। ऐसा उन्होंने गुजरात चुनाव में फायदा पाने के लिए ऐसा बयान कर रहे हैं। वो जीतने के लिए हर हथियार का इस्तेमाल कर रहे हैं। वो पीएम पद की गरिमा गिरा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+