गुजरात: 24 घंटे में 9 शिशुओं की मौत, अस्पताल पर लगा लापरवाही का आरोप
नई दिल्लीः गुजरात के अहमदाबाद शहर में शुक्रवार को एक सिविल अस्पताल के आईसीयू में नौ बच्चों की मौत हो गई। 24 घंटे में 9 शिशुओं की मौत पर अस्पताल प्रशासन पर कई सवाल उठ रहे हैं। इस पर कई परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 9 शिशुओं की मौत खबर सामने आने पर राज्य स्वास्थ्य आयुक्त जयंती रवि ने का बयान आया है।

राज्य स्वास्थ्य आयुक्त जयंती रवि ने नौ बच्चों की मौत की पुष्टि की है लेकिन मौतों के कारणों के लिए किसी भी विफलता से इनकार किया।
उनका कहना है कि "नौ शिशुओं में से एक समय से पहले पैदा हुआ था, एक बच्चे का वजन कम था, और एक शिशु दिल हृदय रोग से पैदा हुआ था।" रवि के मुताबिक अस्पताल में दवाओं या उपकरणों की कोई कमी नहीं थी। इस मामले पर स्वास्थ आयुक्त का कहना है कि वो हालात का जायजा ले रहे है और इस संबंध में अस्पताल के अधिकारियों से एक रिपोर्ट मांगी है।
मामले पर सफाई देते हुए स्वास्थ्य आयुक्त ने कहा कि मरने वाले शिशुओं में कुछ दूसरे अस्पतालों में पैदा हुए थे, लेकिन बाद में उन्हें सिविल अस्पताल में भेजा गया था क्योंकि दीवाली छुट्टियों के कारण कई निजी डॉक्टर छुट्टी पर थे।
शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई, जिसमें कहा गया है कि शिशुओं में से पांच को लुनवाना, सुरेंद्रनगर, मानसा, विरामगम और हिमत्तनगर से सिविल अस्पताल में भेजा गया था।
यह भी पढ़ें-J-K में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में लश्कर के 2 आतंकी ढेर, एक पुलिसकर्मी शहीद












Click it and Unblock the Notifications