J-K में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में लश्कर के 2 आतंकी ढेर, एक पुलिसकर्मी शहीद
जम्मू। एक बड़ी खबर कश्मीर से आ रही है, यहां के बांदीपोरा स्थित हाजिन में आज सुबह तड़के सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सिक्युरिटी फोर्स ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। ये दाेनों लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे।, इस दौरान भारतीय पुलिस कांस्टबेल के भी शहीद होने की खबर है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुरक्षाबलों को हाजिन के मीर मोहल्ला में आतंकियों के छुपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद सेना ने सर्च ऑप्रेशन के चहत इलाके की घेराबंदी की और उसके बाद पूरे इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने जब अपने आप को घिरा हुआ पाया तो उन्होंने फायरिंग शुरु कर दी जिसके बाद सेना सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और एक लश्कर आंतकी को मार गिराया, हालांकि इलाके के लोगों ने सुरक्षाबलों को भरपूर रोकने की कोशिश की और पत्थरबाजी शुरू कर दी।

जिसे रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। आपको बता दें कि इस वक्त कश्मीर में सेना का 'ऑपरेशन ऑल आउट' चल रहा है जिसके जरिए वो आतंकियों का सफाया कर रही है। सुरक्षाबलों ने कश्मीर में मौजूद 258 आतंकियों की लिस्ट तैयार की थी. इसमें से कई आतंकी मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं, इस लिस्ट में लश्कर, हिजबुल मुजाहिदीन और अल बद्र जैसे संगठनों से जुड़े आतंकी हैं. लिस्ट में सबसे ज्यादा आतंकी कुपवाड़ा और सोपोर से हैं, जो पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की शह पर कश्मीर में आतंक की होली खेल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications