उत्तर प्रदेश: शादी में खाने की प्लेट ना मिलने पर भिड़े मेहमान, एक की मौत, चार घायल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विक्रमपुर में एक शादी के कार्यक्रम में खाने की प्लेटों को लेकर हुए विवाद में एक जान चली गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं। प्रतापगढ़ के विक्रमपुर में शनिवार शाम एक शादी समारोह में मेहमानों और मेजबानों के बीच ये टकराव हुआ जो खूनी संघर्ष में बदल गया।

जानकारी के मुताबिक, खाना खाने के लिए पहुंचे कुछ मेहमानों ने प्लेट ना होने को लेकर नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद उनकी मेजबान पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई और बात मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है।
मानियर पुलिस ने बताया है कि शनिवार शाम हुए इस समारोह में मेहमानों को एक पंडाल में खाना खिलाया जा रहा था। कुछ देर बाद पंडाल में प्लेट कम पड़ गईं, इसको लेकर बवाल शुरू हुई और जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में पांच लोग गंभीर घायल हुए। सभी घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां 20 साल के विशाल की रविवार सुबह मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications