GRSE Apprentice Recruitment 2020: इंडियन नेवी से जुड़ने का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSEL)में विभिन्न विभागों में अपरेंटिस के पद पर भर्ती निकाली है जिसमें आवेदन कर के आप सरकारी नौकरी का सापना पूरा कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 21 मार्च 2020 को या उससे पहले जीआरएसई लिमिटेड अपरेंटिस 2020 के पद पर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि यह आवेदन पश्चिम बंगाल के लिए मांगे गए हैं। इसके लिए आपको गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड की ऑफिसियल वेबसाइट apprenticeship.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

GRSE Apprentice Recruitment 2020

याद रखने वाली तारीख

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख 29 फरवरी, 2020
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 मार्च, 2020

वैकेंसी:

  • ट्रेड अपरेंटिस (पूर्व आईटीआई)- 140 पद
  • ट्रेड अपरेंटिस (फ्रेशर) - 40 पद
  • तकनीशियन अपरेंटिस - 30 पद

एजुकेशन क्वालिफिकेशन:
ट्रेड अपरेंटिस (पूर्व आईटीआई) के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में डिग्री होनी चाहिए। वहीं, ट्रेड अपरेंटिस (फ्रेशर) के पद पर आवेदन करने के लिए राज्य सरकार या विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित एक राज्य परिषद या तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा दी गई इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

उम्र सीमा:
14 से 26 वर्ष (एससी / एसटी / ओबीसी / पीएच उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट दी जाएगी)

जरूरी सूचना:
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के माध्यम से अपरेंटिस पदों के लिए किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 21 मार्च 2020 को या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से जीआरएसई लिमिटेड अपरेंटिस 2020 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार संदर्भ के लिए हाइपरलिंक किए गए लिंक का उल्लेख कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी: राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार में 660 पदों पर वैकेंसी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+