फरीदाबाद में हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे के सिर पर लगी गोली, मौत
नई दिल्ली। बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे को गोली लगने का मामला सामने आया है। सीमापुरी से फरीदाबाद जा रही बारात में उस वक्त मातम पसर गया जब हर्ष फायरिंग के दौरान एक गोली दूल्हे के ही सिर पर लग गई। गोली लगने के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई और आनन फानन में दूल्हे को तेगबहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात तकरीबन दो बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि बारात में शामिल एक युवक ने हर्ष फायरिंग की थी, जिसकी एक गोली दूल्हे के सिर पर लग गई। हालांकि गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

इस घटना के बादद पुलिस लगातार परिजनों से पूछताछ कर रही है और तमाम सीसीटीवी कैमरों की तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना हैकि आरोपी दूल्हे का नजदीकी रिश्तेदार ही है। यह रिश्तेदार बारात के घर से निकलने के बाद खुशी में हवाई फायरिंग कर रहा था। लेकिन एक दो हवाई फायर के बाद गोली दूल्हे के सिर के पीछे लग गई। घटना के बाद आरोपी बुधवार तक फरार था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार कई ठिकानों पर दबिश दे रही है।
जानकारी के अनुसार आनंद विाहर बस अड्डे पर बतौर बस कंडक्टर काम करने वाले दीपक की शादी फरीदाबाद में तय हुई थी और मंगलवार रात को उसकी बारात कलंदर कालोनी से जहां उसका घर है से निकली थी। घर से बारात निकलने के बाद हर कोई नाच गा रहा था, तभी बारात में शामिल एक व्यक्ति ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी, जिसमे से एक गोली दूल्हे के सिर में लग गई। जिसके बाद तुरंत दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया जबकि कुछ लोगों ने पीसीआर को इसकी जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें- ट्रक ड्राइवर का गला काटा, शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर फेंका












Click it and Unblock the Notifications