Video: दुल्हन का दिल जीतने को दूल्हे ने किया ऐसा डांस, देखकर आप भी कहेंगे वाह
नई दिल्ली। यूं तो भारत की शादियों में नाचना गाना आम है लेकिन ये माहौल को और भी खास बना देता है जब दूल्हा या दुल्हन ही डांस फ्लोर पर आ जाएं। अब कई शादियों में दुल्हन को भी डांस के साथ एंट्री लेते देखा जा रहा है। ऐसे में एक दूल्हे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें दूल्हा दुल्हन के सामने डांस करता नजर आ रहा है। दूल्हा खास दुल्हन के लिए डांस पर्फामेंस देता दिख रहा है।
'आज से मेरा घर तेरा हो गया'
वीडियो में दूल्हा अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन के गाने 'आज से मेरा घर तेरा हो गया' पर जबरदस्त डांस कर रहा है जबकि सामने खड़ी दुल्हन शरमाकर मुस्कुरा रही है। बता दें कि इस वीडियो को अब तक 34 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। ऋतेश सैनी नाम के यूट्यूब चैनल पर इस वीडियो को 17 फरवरी को अपलोड किया गया। वीडियो में दूल्हा और भी कई गानों पर बारी बारी से डांस करता है। पास खड़े रिश्तेदार इस नजारे को खुशी से देख रहे हैं।

दूल्हे ने धनुष तोड़ा तो हुई शादी
शादियों में ऐसी निराली चीजें करना ट्रेंड बन गया है। इसी कड़ी में हाल में यूपी के गोंडा में एक दूल्हे की शादी तब हुई जब उसने दुल्हन के लिए भगवान शिव की तरह धनुष तोड़ा। दरअसल यहां एक दुल्हन को मां पार्वती की तरह शादी करने का मन था। ऐसे में दुल्हन की इच्छा पूरी करने के लिए दूल्हे ने स्वयंवर में रखे धनुष को तोड़ा तब दुल्हन ने उसे वरमाला पहनाई। दुल्हन ने मैरिज हॉल में पहुंचने के बाद दूल्हे के सामने ये शर्त रखी थी।

दुल्हन को इस तरह दिया सरप्राइज
एक अन्य मामले में शादी को यादगार बनाने और दुल्हन को सरप्राइज देने के लिए एक दूल्हा हेलीकॉप्टर में सवार होकर ससुराल पहुंचा। मामला झुंझुनूं जिला मुख्यालय का है। दूल्हा राकेश कुमार इटली में जॉब करता है। वह हेलीकॉप्टर में सवार होकर दुल्हनिया को लाने के लिए उदयपुरवाटी पहुंचा। शादी की सारी रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा और दुल्हन हेलीकॉप्टर में बैठकर झुंझुनूं पहुंचे। इस दौरान लोगों में हेलीकॉप्टर वाले दूल्हा-दुल्हन के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई।
यह भी पढ़ें- शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने की ऐसी हरकत, दूल्हे के पैरों तले खिसक गई जमीन












Click it and Unblock the Notifications