शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने की ऐसी हरकत, दूल्हे के पैरों तले खिसक गई जमीन

Bareilly news, बरेली। यूपी के बरेली में बरेली में एक दुल्हन शादी के दो दिन बाद ही अपनी ससुराल से जेवर और नगदी लूट कर फरार हो गई। लूट को अंजाम देने से पहले दुल्हन ने पति को दवा लाने के बहाने घर से बाहर भेज दिया और सास को किचन में बंद कर दिया। इस मामले में इज्जतनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

शादी के बदले 30 हजार रुपए लिए

शादी के बदले 30 हजार रुपए लिए

बरेली के इज्जतनगर इलाके के रहने वाले अरविंद अग्रवाल की 42 साल उम्र हो चुकी है। बढ़ती उम्र में शादी न होने की वजह से उनकी मां काफी परेशान थीं। इस पर अरविन्द ने हल्द्वानी में रहने वाले अपने दोस्त हरीश से शादी कराने की बात की। हरीश ने अरविन्द को राकेश और ललित से मिलवाया। दोनों ने शादी कराने के बदले 30 हजार रुपये लिए और काठगोदाम के पास एक मंदिर में बागेश्वर की रहने वाली रूपा से अरविन्द की शादी हुई।

सास को किचन में बंद कर फरार हुई दुल्हन

सास को किचन में बंद कर फरार हुई दुल्हन

रूपा से शादी करने के बाद अरविन्द उसे अपने घर ले आए। घर आने के एक दिन बाद ही रूपा ने अपने पति अरविंद को दवा लाने के बहाने घर के बाहर भेज दिया। अरविन्द की मां किचन में खाना बना रही थी। इस दौरान रूपा में घर में रखे महंगे कपड़े, जेवर, नगदी और कीमती समान समेट लिया और सास को किचन में बंद कर फरार हो गई। अरविन्द जब घर लौटे तो घर का कीमती सामान और रूपा गायब थी और मां किचन में बंद थी।

पहले भी कर चुकी है लूट

पहले भी कर चुकी है लूट

रूपा के फरार होने के बाद अरविंद उस मंदिर में पहुंचे, जहां पर उनकी शादी हुई थी। मंदिर के पुजारी से पूछताछ में पता चला कि ये लड़की कुछ दिन पहले भी ऐसी ही वारदात को अंजाम दे चुकी है और एक जगह पर शादी कर 80 हजार रुपये का माल लूट लाई थी। अब अरविन्द लुटेरी दुल्हन को तलाशने बागेश्वर जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+