अब ग्रामीण बैंकों के मुलाजिमों को भी मिलेगी पेंशन
नई दिल्ली ( विवेक शुक्ला)। अच्छे दिनों के लिए देश के ग्रामीण बैंकों के मुलाजिमों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दरअसल सरकार ग्राणीण बैंकों के अफसरों और दूसरे कर्मचारियों को पेंशन की सुविधा का लाभ देने जा रही है। जानकारों का का कहना है कि इस लिहाज से सरकार ने मन बना लिया है।

राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मियों को पेंशन की सुविधा मिल रही है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एक केस की सुनवाई करते हुए इस बारे में केन्द्र सरकार व बैंक कर्मियों को मिलकर फैसला लेने को कहा है। जानकारों ने बताया कि सरकार के उक्त फैसले से देश भर के बड़ी संख्या में बैंक कर्मियों को लाभ होगा। अभी इन्हें रिटायर होने के बाद सिर्फ पीएफ ही मिलता है।
सुप्रीम कोर्ट का आदेश
जानकारों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने ग्रामीण बैंकों में पेंशन लागू करने पर अपना फैसला सुरक्षित रखा है। अदालत का कहना है कि वह अपना फैसला सुनाने से पूर्व सरकार को एक मौका देना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications