सऊदी अरब में फंसे 10,000 भारतीयों को बचाएगी सरकार: सुषमा स्वराज
सऊदी अरब में फंसे 10,000 भारतीयों को बचाने की पूरी कोशिश में केंद्र सरकार जुट गई है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि सऊदी अरब में फंसे हुए भारतीयों को बचाया जाएगा और किसी को भी भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। सरकार पूरी कोशिश करेगी कि लोगों को खाना मुहैया कराया जा सके। सोमवार में लोकसभा में जवाब देते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि उसके सहयोगी केंद्रीय राज्य विदेश मंत्री वीके सिंह सऊदी अरब में फंसे हुए लोगों की मदद के लिए जा चुके हैं।
सुषमा स्वराज ने लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों की चिंता पर जवाब देते हुए कहा कि सऊदी अरब में भारतीय एबेंसी ने पांच कैंप लगाए हुए हैं। जहां पर लोगों को राहत दी जा रही है सऊदी अरब के हालात पर हर घंटे हमारी नजर है।
सऊदी अरब में मौजूद एक भी भारतीय कामगार को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। संसद के जरिए इस देश के लोगों को इसके प्रति आश्वस्त करना चाहती हूं कि हम सबको वापस लेकर आएंगे। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब में मौजूद लेबर ऑफिस के हम संपर्क में हैं। जल्द से जल्द वहां मौजूद लोगों के बचाव कार्य को पूरा कर लिया जाएगा ।












Click it and Unblock the Notifications