निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार ने चीनी ने पूरी तरह हटाया एक्सपोर्ट ड्यूटी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने चीनी उद्योग से जु़ड़े लोगों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने चीनी की निर्यात बढाने के लिए उसपर से एक्सपोर्ट ड्यूटी पूरी तरह से खत्म कर दिया है। केंद्र सरकार ने चीनी पर लगने वाले 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क को पूरी तरह से समाप्त कर उसे शून्य कर दिया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम की ओर से इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया, जिसमें कहा गया है कि सरकार ने रॉ शुगर, व्हाइट या रिफाइंड शुगर पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 20 प्रतिशत से घटाकर परी तरह से शून्य करने का फैसला किया है।

ऐसे में सरकार चीनी के निर्यात को बढ़ाने के उद्देश्य से एक्पोर्ट ड्यूटी को खत्म करने का फैसला किया। आपको बता दें कि भारत चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है।जहां सरकार ने निर्यात बढ़ाने के लिए एक्सपोर्ट ड्यूटी को खत्म कर दिया। वहीं चीनी के आयात को रोकने के लिए इसपर इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 100 प्रतिशत कर दी।












Click it and Unblock the Notifications