Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Govt Scheme: क्या है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, कैसे मिलेगा मुद्रा योजना में लोन,पढ़ें विस्तार से

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने छोटे उद्यम शुरू करने वाले लोगों को आर्थिक सहायता देने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत अप्रैल 2015 में की । इस योजना के तहत ऐसे लोगों की मदद करने की कोशिश की जा रही है, जो अपना लघु उद्यम शुरू करने के लिए लोन लेना चाहते हैं। इसके जरिए यहां स्वरोजगार के लिए आसानी से लोन दिया जा रहा है तो वहीं छोटे उद्यमों के जरिए रोजगार का सृजन हो रहा है। मुद्रा योजना के तहत लोगों को आसानी से लोन मिल सकता है, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में स्वरोजगार के मौके बन रहे हैं। इस योजना का मकसद खासकर महिलाओं को स्वलंबी बनाना है।

 क्या हैं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना

क्या हैं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एक तहत का लोन है, जिसमें आपको बिना गारंटी के लोन मिलता है। इस योजना के जरिए खुद का कारोबार शुरू करने वाले लोगों की सरकार मदद करती है और इस योजना के जरिए उन्हें आर्थिक सहायता दी जाती हैं। लोन लेने वालों को एक मुद्रा कार्ड भी मिलता है, जिसकी मदद से कारोबारी खर्च किया जा सकता है। इसके तहत 10 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता है। सबसे अहम बात ये कि ये लोन सिर्फ और सिर्फ कारोबार के लिए दिया जाता है।

क्या कहते हैं आकड़े

क्या कहते हैं आकड़े

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत साल 2018-19 में कुल 8333395 लोन पास किए गए हैं इन लोन के तहत 43504.52 करोड़ रुपए के लोन मंजूर किए गए हैं, जिसमें से 4.351.89 करोड़ रुपए का लोन बांटा जा चुका है।

 मुद्रा लोन के प्रकार और ब्याज दरें

मुद्रा लोन के प्रकार और ब्याज दरें

मुद्रा योजना के तहत आप अपनी जरूरत के मुताबिक तीन तहत का लोन ले सकते हैं। इस योजना के तहत शिशु लोन, किशोर लोन और तरुण लोन दिया जाता है।

शिशु लोन: शिशु लोन के तहत आप 50,000 रुपए तक का कर्ज दिया जाता है।
किशोर लोन: किशोर कर्ज के तहत 50,000 से 5 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है।
तरुण लोन: तरुण लोन के तहत 5 लाख से 10 लाख रुपए तक का कर्ज मिल सकता है।
मुद्रा लोन के मुताबिक उसका ब्याज दरें अलग-अलग है। यानी कि मुद्रा योजना के तहत कोई निश्चित ब्याज दर नहीं हैं। अलग-अलग बैंक मुद्रा लोन के लिए अलग ब्याज दर वसूल सकते हैं। लोन की ब्याज दर आपके कारोबार की प्रकृति औरउससे जुड़े खतरे पर निर्भर करती है। हालांकि अधिकांश तौर पर इसकी न्यूनतम ब्याज दर 12% होती है।

 कैसे और कहां से मिलेगा लोन

कैसे और कहां से मिलेगा लोन

मुद्रा योजना के तहत आप किसी भी सरकारी या निजी बैंक, ग्रामीण बैंक, कॉओपरेटिव बैंक, NBFC जैसी वित्तीय संस्थान मुद्रा लोन देते हैं। आप बैंक की शाखा में आवेदन देकर लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। पूरे दस्तावेजों की जांच के बाद बैंक का ब्रांच मैनेजर आपके लोन के लिए मंजूरी दे सकता है। मुद्रा योजना के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए।

मुद्रा योजना के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए।

मुद्रा योजना के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए।

  • पहचान पत्र
  • वोटर आइडेंटिटी कार्ड/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • वर्तमान बैंक से हस्ताक्षर पहचान प्रमाण
  • एड्रेस प्रूफ
  • बिज़नेस एड्रेस और स्थापना का प्रमाण
  • आवेदक किसी भी बैंक से डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए
  • पिछले तीन सालो की बैलेंस शीट, इनकम टैक्स रिटर्न और सेल्स टैक्स रिटर्न
  • रेंट एग्रीमेंट
 कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई

कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई

मुद्रा योजना के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं। आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर मुद्रा योजना के लिए अप्लाई फॉर्म भर सकते हैं। उसके साथ अपने बिज़नेस का आईडिया और पहचान प्रमाण जैसी जरूरी दस्तावेज देने होंगे। पूरी तरीके से भरे हुए फॉर्म के बाद बैंक अपनी ओर से पूरी पड़ताल के बाद ही तय करेगी कि आपको लोन दी जाए या नहीं और अगर दी जाए तो कितनी? आप ऑनलाइन तरीके से मुद्रा योजना के तहत लोन अप्लाई कर सकते हैं। आप मुद्रा योजना की वेबसाइट (https://mudramitra.in/) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। https://mudramitra.in/Login करके आप जरूरी जानकारी भरकर आवेदन कर सकते हैं।

 मुद्रा कार्ड क्या है?

मुद्रा कार्ड क्या है?

मुद्रा कार्ड एक डेबिट कार्ड की तरह होता है जिससे आप किसी भी ATM जा कर एक निश्चित सीमा तक पैसा निकाल सकते हैं। इस कार्ड के जरिए आप जो भी पैसा निकालते हैं वो भी लोन के तौर पर होता है, जिसके लिए आपको ब्याज देना होगा। इस कार्ड की मदद से लघु उद्यमी जरुरत के हिसाब से नकद निकासी कर सकते है। मुद्रा योजना के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस लिंक पर http://mudra.org.in/ जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+