'अरे बैठे क्या हो नाचो' 370 और 35ए हटाए जाने पर सोशल मीडिया रिएक्शन
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35ए हटाए जाने पर देश के राजनीतिक दल अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई दल इस दलों ने केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की है तो कुछ दलों ने इसे बेहतर कदम बताया है। राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम लोग भी लगातार सोशल मीडिया के जरिए इस फैसले पर लिख रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर मजाकिया ग्राफिक्स और तस्वीरों से भी इस मुद्दे पर रिएक्शन आ रहे हैं। देखिए कैसे-कैसे रिएक्शन दे रहे हैं लोग-

बता दें केंद्रीय गृहमंत्री ने सोमवार को राज्यसभा में जम्मू एवं कश्मीर राज्य पुनर्गठन विधेयक 2019 पेश किया। इसमें जम्मू कश्मीर राज्य का विभाजन दो केंद्र शासित प्रदेशों के रूप में करने का प्रस्ताव है। राज्यसभा में हंगामे के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की सिफारिश की। राष्ट्रपति ने केंद्र सरकार की सिफारिश पर हस्ताक्षर किए और जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्ज छिन गया।












Click it and Unblock the Notifications