कोरोना वैक्सीन: सरकार के पास नहीं है इस श्रेणी के लोगों का डाटा, पहले फेज में होना है टीकाकरण

नई दिल्ली। Corona vaccine vaccination भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन अगले महीने जनवरी में लॉन्च होने की पूरी संभावनाएं हैं। इन दिनों केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारें भी वैक्सीन आने के बाद उसके टीकाकरण को लेकर रणनीतियां बनाने में लगी हुई हैं। सरकार पहले ही ये तय कर चुकी है कि पहले फेज में हेल्थ वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और उन लोगों को वैक्सीन दी जाएगी, जिन्हें आंशिक रूप से कोई ना कोई बीमारी है। सरकार ने इसके लिए 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का डाटा अपने पास तैयार कर लिया है, लेकिन अब सरकार का सिरदर्द बढ़ाने वाली एक जानकारी सामने आई है।

corona vaccine

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कोरोना वायरस के मामले लगातार गिरावट, Active Case 2.7 लाख | वनइंडिया हिंदी

    सरकार के पास नहीं है 50 से कम उम्र के लोगों का डाटा

    दरअसल, सरकार के पास तीसरे चरण में दी जाने वाली वैक्सीन के लिए 50 से अधिक उम्र के लोगों का डाटा तो है, लेकिन उन लोगों का डाटा सरकार के पास नहीं हैं, जो 50 वर्ष से कम उम्र के हैं और किसी आंशिक बीमारी से ग्रस्त हैं। अब सरकार के लिए चिंता वाली बात ये है कि जब डाटा नहीं है तो इनका टीकाकरण कैसे किया जाएगा। आपको बता दें कि पहले फेज में सरकार 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन का टीकाकरण करेगी, जिसमें स्वास्थ्य सेवा और फ्रंटलाइन वर्कर्स की संख्या 1 करोड़ होगी तो वहीं 27 करोड़ वो लोग होंगे, जिनकी उम्र 50 साल से ज्यादा है और उन्हें आंशिक रूप से कोई बीमारी है।

    क्या कहता है स्वास्थ्य मंत्रालय का अनुमान

    हालांकि इस जानकारी के इतर स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि पहले फेज में थर्ड प्रायोरिटी वाले ग्रुप का हमारा अनुमान इस बात पर आधारित है कि हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर और फेफड़े और किडनी की बीमारी वाले लगभग 80 फीसदी से ज्यादा लोग 50 साल से उपर के हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+