OROP पर बोले जेटली- व्यक्तिगत त्रासदी पर न करें राजनीति

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि OROP के मुद्दे पर रेड्डी कमेटी बनाई है।

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर कहा है कि कुछ भूतपूर्व सैनिकों का कहना है कि कुछ मुद्दें अभी भी सुलझे नहीं हैं, सरकार ने उसके लिए जस्टिस रेड्डी कमेटी बनाई है। उन्होंने कहा कि सरकार उस सैनिक के परिवार के साथ सहानुभूति रखती है जिसने आत्महत्या की है।

ARUN JAITLEY

बकौल जेटली सरकार ने सारे धन आवंटित कर दिए गए हैं। कुछ समस्याएं हैं जो बैंक के स्तर पर आ रही है। यह प्रक्रियात्मक समस्या है जिसे बैंक लेवल पर सही किया जाना चाहिए।

जेटली ने कहा कि कोई भी इस व्यक्तिगत त्रासदी से राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश न करे। खासतौर से वो दल जिसका भविष्य डूब रहा है।

राहुल, अरविंद और वीके सिंह पर साधा निशाना

इस दौरान जेटली ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भाजपा नेता एवं केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं को त्रासदी का शोषण नहीं करना चाहिए।

इससे पहले जेटली ने गुड्स एंड सर्विस टैक्स बिल पर काउंसिल की बैठक पर चर्चा करते हुए कहा कि अब तक 10 मुख्य मुद्दे सुलझाए गए हैं।

दोहरे नियंत्रण के संबंध में फैसला नहीं

हालांकि राज्य और केंद्र के बीच दोहरे नियंत्रण के संबंध में अभी कोई फैसला नहीं लिया जा सका है।

उन्होंने जानकारी दी कि जीएसटी काउंसिल की 9-10 नवंबर को होने वाली बैठक अब 24-25 नवंबर को होगी। उन्होंने संभावना जताई है कि इस दौरान जीएसटी का ड्राफ्ट मंजूर हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+