कालाधन रखने वालों को मोदी सरकार ने दी राहत, PMGKY के तहत बढ़ी तारीख
केंद्र की मोदी सरकार ने काला धन रखने वालों को बड़ी राहत दी है। PMGKY के तहत डिक्लेरेशन दाखिल करने की तारीख बढ़ा दी गई है।
नई दिल्ली। जिन लोगों ने अब तक अपने काले धन का खुलासा नहीं किया है उन्हें केंद्र सरकार ने राहत दी है। शुक्रवार को सरकार ने कहा है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY) के अंतर्गत अब काला धन घोषित करने की तारीख आगे बढ़ा दी गई है।

सरकार की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि अभी तक जिन्होंने कालाधन घोषित नहीं किया है वो 10 मई तक कर सकते हैं।
हालांकि सरकार ने तारीख बढ़ाने के बाद इस के मद्देनजर कुछ शर्तें भी रखी हैं। इससे पहले PMGKY योजना के तहत 30 अप्रैल तक पैसा जमा कराया जा सकता था। सरकार की ओर जारी किए गए बयान में कहा गया है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष बोर्ड (CBDT) ने PMGKY के अतंर्गत अघोषित आय पर डिक्लेरेशन फाइल करने की तारीख 10 मई तक बढ़ाई गई है।
उनके लिए है ये योजना
सरकार की ओर से कहा गया है कि यह उन लोगों पर लागू होगा जिन्होंने 31 मार्च तक या उससे पहले कर, सरचार्ज और पेनाल्टी अदा कर दी है और 30 अप्रैल तक PMGKY के तहत पैसा जमा करा देंगे।
इस योजना के तहत अघोषित आय की घोषणा ऑनलाइन फॉर्म भर कर भी किया जा सकता है। इसके लिए PMGKY के अंतर्गत कर जमा कराए जाने का सबूत और जमा कराए गए पैसे से जुड़े दस्तावेज स्कैल कर अपलोड करना होगा।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications