कोविन पर अब 4 के बजाए 6 लोग एक ही नंबर से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, डेटा लीक पर सरकार ने दी ये सफाई

नई दिल्ली, जनवरी 21। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। दरअसल, वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए इस्तेमाल होने वाले कोविन (Cowin) पोर्टल पर सरकार ने कुछ बदलाव किए हैं। अभी तक कोविन पोर्टल पर एक नंबर से 4 लोगों का रजिस्ट्रेशन वैक्सीन के लिए किया जा सकता था, लेकिन अब सरकार ने जो बदलाव किया है, उसके बाद 6 लोगों का रजिस्ट्रेशन एक ही नंबर से किया जा सकेगा।

CoWin

पोर्टल में हुआ एक और बदलाव

शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस फैसले की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अब कोविन पोर्टल पर एक नंबर से चार की बजाए 6 लोग रजिस्टर्ड कर सकेंगे। साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कि कोविन के रेज एन इश्यू सेक्शन के तहत लोगों को एक और सुविधा दी गई है, जिससे लाभार्थी टीकाकरण की वर्तमान स्थिति को खुद ही पूर्ण टीकाकरण से आंशिक टीकाकरण या बगैर टीकाकरण और आंशिक टीकाकरण से बगैर टीकाकरण में बदल सकता है।

डेटा लीक पर सरकार ने दी सफाई

वहीं भारत सरकार ने कोविन से डेटा लीक के संबंध में सफाई भी दी है। सरकार का कहना है कि हम मामले की जांच करा रहे हैं, लेकिन शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि कोविन पोर्टल से कोई डेटा लीक नहीं हुआ है। सरकार ने कहा है कि आपका डेटा पूरी तरह से सुरक्षित है। सरकार ने कहा है कि हम कोविन एप पर लाभार्थियों के एड्रेस और Covid-19 स्टेटस की कोई जानकारी इकट्ठा नहीं करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+