नोटबंदी पर RBI का बड़ा खुलासा, सरकार ने एक दिन पहले दी थी जानकारी
आरबीआई के 7 पन्नों के दस्तावेज के अनुसार 7 नवंबर को सरकार ने आरबीआई को सुझाव दिया था कि अर्थव्यवस्था से जुड़ी तीन समस्याओं पर लगाम लगाने के लिए 500 और 1000 रुपये के नोटों को बैन कर दिया जाना चाहिए।
नई दिल्ली। नोटबंदी को लेकर अब आरबीआई सख्त होती जा रही है। अबतक ऐसी बात कही जा रही थी कि नोटबंदी का यह फैसला भारतीय रिजर्व बैंक का है लेकिन अब यह बात सामने आई है कि सरकार ने यह सुझाव दिया था। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक बीते एक महीने के आरबीआई के 7 पन्नों के दस्तावेज के अनुसार 7 नवंबर को सरकार ने आरबीआई को सुझाव दिया था कि अर्थव्यवस्था से जुड़ी तीन समस्याओं पर लगाम लगाने के लिए 500 और 1000 रुपये के नोटों को बैन कर दिया जाना चाहिए।

सरकार ने जिन समस्याओं को गिनाया था उनमें नकली नोट, आतंकवाद के पोषण के लिए धन और काला धन। अखबार के मुताबिक सरकार के सुझाव के बाद आरबीआई ने केंद्रीय बोर्ड की बैठक की और इसे मान लिया। इसके बाद 8 नवंबर को पीएम मोदी ने ऐलान कर दिया कि उसी रात 12 बजे से 500 और 1000 के नोट अमान्य हो जाएंगे। नोटबंदी पर RBI को नहीं मिला संतोषजनक जवाब तो पीएम मोदी को तलब करेगी पीएसी
इस ऐलान के करीब एक सप्ताह बाद राज्यसभा में इसी बात को लेकर चर्चा हुई और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि "रिज़र्व बैंक के बोर्ड ने ये निर्णय लिया। इसको सरकार के पास भेजा और सरकार ने इस निर्णय की सराहना करते हुए कैबिनेट ने इसे मंज़ूरी दी कि 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट रद्द किए जाएं, नए नोट आएं।"












Click it and Unblock the Notifications