बंगाल के रास्ते घुसपैठ पर राज्यपाल ने फिर सीएम ममता को दी सलाह, कहा- सरकार निभाए अपनी ड्यूटी

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने एक बार फिर ममता सरकार को निशाने पर लिया है। बंगाल के रास्ते बांग्लादेशी घुसपैठ पर एक्शन को लेकर उन्होंने सवाल उठाए और सीएम ममता को निशाने पर लिया। गवर्नर ने बंगाल में बढ़ रहे हिंसा के मामलों को चिंता व्यक्त की। उन्होंने दावा किया कि वे कई ऐसे पीड़ित परिवारों और उनके बच्चों से मुलाकात की जो बेगुनाह होते हुए भी सामाजित घृणा का शिकार हुए हैं। राज्यपाल ने सख्त अंदाज में ममता सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि सरकार को बंगाल में अपना रोड अदा करना चाहिए।

पश्चिम में चरमराई कानून व्यवस्था पर एक बार फिर से ममता सरकार को निशाने पर लिया। मंगलवार को एक सवाल के जवाब में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि वे प्रदेश में शांति चाहते हैं, लेकिन मामला अब तक नहीं सुलझा है।

Governor CV Anand Bose

गवर्नर सीवी आनंद बोस ने कहा, "पिछले दो वर्षों से, मैं उन क्षेत्रों का दौरा कर रहा हूं जहां हिंसा हुई है या जहां हिंसा होने वाली है। मैंने कई पीड़ितों और बचे लोगों से बातचीत की है। मुझे जो मिला वह यह है बंगाल में हिंसा बढ़ रही है, खासकर राजनीतिक क्षेत्र में, राज्य सरकार का कर्तव्य है कि वह कानून और व्यवस्था बनाए रखे, मैं देख रहा हूं और कार्रवाई कर रहा हूं और ऐसा करना जारी रखूंगा।"

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस कहते हैं, "बंगाल में मेरा अनुभव बहुत फायदेमंद और संतोषजनक रहा है। मैं बंगाल और उसके लोगों की महानता की खोज कर सका। बंगाल एक ऐसा स्थान है जो अपनी संस्कृति के लिए जाना जाता है। बंगाल की एक महान परंपरा है। यह था कहा कि बंगाल जो आज सोचता है, भारत कल सोचता है, लेकिन वे दिन चले गए, और लोगों को शांति और सद्भाव से रहने का अधिकार है और अब लोगों के जीवन और संपत्ति की रक्षा करना सरकार का कर्तव्य है। "

वह कहते हैं, "सीमा पार से घुसपैठ का सवाल है। भारत सरकार और खुफिया एजेंसियां ​​नजर रख रही हैं और त्वरित कार्रवाई कर रही हैं। राज्य सरकार को अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+