अब कसे जाएंगे FTTI के आंदोलनकारी
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) सरकार अब पुणे के FTII में चल रहे आंदोलन को और झेलने के मूड में नहीं है। अब आंदोलनकारियों पर सख्ती होगी। जो छात्र आंदोलन से जुड़े रहेंगे उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
FTII में गजेंद्र चौहान को प्रमुख बनाने के बाद से इधर आंदोलन चल रहा है। आंदोलनकारी कह रहे हैं कि उनके स्थान पर किसी बेहतर इंसान को उनके संस्थान का प्रमुख बनाया जाए।
पड़ती गालियां
उन्हें इतनी गालियाँ तो तब भी नहीं मिलीं थीं जब वो महाभारत में युधिष्ठिर बन द्यूतक्रीड़ा में द्रौपदी को हार बैठे थे। बहरहाल, सूचना और प्रसारण मंत्रालय को खबर मिली है कि FTTI कैंपेस में रात के समय मदिरापान की पार्टियां भी होती हैं। सरकार इसको लेकर भी गंभीर है।
FTII में गजेंद्र चौहान को बनाया जाता बलि का बकरा
विरोधी कौन
सरकार को समझ आ गया है कि चौहान का विरोध लाल सलाम करने वाले ही हैं। हां, रिषी कपूर तथा अनुपम खेर जैसों ने भी चौहान की नियुक्ति का विरोध किया है।













Click it and Unblock the Notifications