देशभर में बड़ा साइबर हमला, जारी हुआ अलर्ट, जानिए कैसे बचें

सरकार ने लॉकी रैंसमवेयर को लेकर जारी किया अलर्ट, दुनियाभर में मंडरा रहा है इस नए साइबर हमले का खतरा

नई दिल्ली। हाल ही मे रैंसमवेयर वायरस के साइबर हमले के बाद एक बार फिर से देशभर में नए साइबर हमले का खतरा मंडराने लगा है। नए वायरस का नाम है लॉकी रैंसमवेयर, यह ऐसा साइबर अटैक है आपके कंप्यूटर में दर्ज तमाम जानकारियों को उड़ा सकता है। इस साइबर अटैक के खतरे की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने इस बाबत अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में कहा गया है कि इस रैंसमवेयर से अलर्ट रहें।

आपके डेटा की रिकवरी की लिए ली जाएगी फिरौती

आपके डेटा की रिकवरी की लिए ली जाएगी फिरौती

लॉकी रैंसमवेयर भी हाल ही में दुनियाभर में हुए साइबर हमले की ही तरह का है, जिसमें आपके कंप्यूटर की तमाम जानकारियों को हैक कर लिया जाएगा और इसके बाद इसकी रिकवरी के लिए आपसे फिरौती मांगी जाएगी। इस साइबर हमले की आशंका से देशभर के कंप्यूटर पर खतरा मंडराने लगा है।

ट्वीट करके दी गई जानकारी

ट्वीट करके दी गई जानकारी

सरकार ने अपने अलर्ट में कहा है कि लॉकी रैनसमवेयर नए कंप्यूटर को अपना शिकार बना सकता है, यह वायरस आपके कंप्यूटर की तमाम जानकारी को हासिल करके इसे बंद कर सकता है, बाद में आपको आपके ही कंप्यूटर में दर्ज जानकारी को हासिल करने के लिए फिरौती देनी पड़ेगी। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विभाग के अतिरिक्त सचिव अजय कुमार ने इस बाबत ट्वीट करके जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि आज लॉकी रैंसमवेयर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, आपलोग सुरक्षित रहिए और साइबर स्पेस का लाभ उठाइए। गौरतलब है कि इससे पहले रैंसमवेयर नाम के साइबर हमले की वजह से दुनियाभर के 100 देशों में इसका असर देखने को मिला था, जिसके चलते 125000 कंप्यूटर प्रभावित हुए थे।

2.3 करोड़ लोगों तक पहुंच चुका है यह वायरस

2.3 करोड़ लोगों तक पहुंच चुका है यह वायरस


भारत सरकार के साइबर स्वच्छता केंद्र की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि यह नया रैंसमवेयर तकरीबन 2.3 करोड़ लोगों तक अपना मैसेज पहुंचा चुका है और एक अभियान के तहत इसे लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इस मैसेज की सब्जेक्ट लाइन लॉकी रैंसमवेयर होता है। इस मैसेज में प्लीज प्रिंट, डॉक्युमेंट, फोटो, इमेज, स्कैंस, पिक्चर लिखा होता है। लेकिन आप जैसे ही इसे क्लिक करते हैं तो यह आपके कंप्यूटर को अपनी गिरफ्त में ले लेता है। यह मैसेज जिप फोल्डर में आता है, लिहाजा आप किसी भी अनजान वेबसाइट की लिंक पर क्लिक नहीं करें।

सरकार की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि अगर आपके पास ये लिंक आएं तो इन्हें ब्लॉक कर दें

सरकार की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि अगर आपके पास ये लिंक आएं तो इन्हें ब्लॉक कर दें

• greatesthits[dot]mygoldmusic[dot]com
• files with extension " [.]lukitus" or "[.]diablo6"
• file Win[.]JSFontlib09[.]js
• hxxp://geocean.co[.]id/657erikftgvb??pGDIWEKDHD=pGDIWEKDHD
• Locky ransomware post-infection URL: hxxp://46.183.165.45/imageload.cgi
Fake dropbox sites:
• hxxp://albion-cx22.co[.]uk/dropbox.html
• hxxp://ambrogiauto[.]com/dropbox.html
• hxxp://arthurdenniswilliams[.]com/dropbox.html
• hxxp://autoecoleathena[.]com/dropbox.html
• hxxp://autoecoleboisdesroches[.]com/dropbox.html
• hxxp://autoecoledufrene[.]com/dropbox.html
• hxxp://avtokhim[.]ru/dropbox.html
• hxxp://bayimpex[.]be/dropbox.html
• hxxp://binarycousins[.]com/dropbox.html
• hxxp://charleskeener[.]com/dropbox.html
• hxxp://campusvoltaire[.]com/dropbox.html
• hxxp://dar-alataa[.]com/dropbox.html
• hxxp://flooringforyou.co[.]uk/dropbox.html
• hxxp://gestionale-orbit[.]it/dropbox.html
• hxxp://griffithphoto[.]com/dropbox.html
• hxxp://jakuboweb[.]com/dropbox.html
• hxxp://jaysonmorrison[.]com/dropbox.html
• hxxp://patrickreeves[.]com/dropbox.html
• hxxp://potamitis[.]gr/dropbox.html
• hxxp://tasgetiren[.]com/dropbox.html
• hxxp://willemshoeck[.]nl/dropbox.html

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+