ZOOM को रिप्लेस करने की तैयारी, नया ऐप डेवलप करने को लेकर आईटी एक्सपर्ट्स से बात कर रही सरकार

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने वीडियो कॉलिंग ऐप ZOOM को लेकर एडवायजरी जारी किया था जिसमें लोगों को इस ऐप के इस्तेमाल के साथ-साथ सावधानी बरतने को कहा गया है। वहीं, सरकार अब भारत में ZOOM को रिप्लेस करने की योजना बना रही है। सरकार एक ऐसा ही ऐप विकसित करने की योजना बना रही है और इस तरह के एक मंच बनाने की दिशा में काम करने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों और स्टार्टअप्स के साथ बातचीत कर रही है।

Recommended Video

    Zoom App को Replace करने की तैयारी में Modi Government | Lockdown 2.0 | Coronavirus | वनइंडिया हिंदी
    government planning on developing an indigenous app to replace zoom in india

    गृह मंत्रालय ने कहा कि सरकार को इसके बारे में जानकारी देने के बाद एडवाइजरी जारी की गई थी कि ये सॉफ्टवेयर चीन में बनाया गया था और ऐप के माध्यम से किए गए सभी कॉल को चीन में सर्वर के माध्यम से रूट किया जा रहा था। इसके बाद सरकार ZOOM के स्थान पर दूसरा वीडियो प्लेटफॉर्म विकसित करने की योजना बना रही है। सूत्रों के मुताबिक, आईटी और संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के प्लेटफॉर्म के लिए डिजाइन पर काम शुरू करने के लिए आईटी विशेषज्ञों, स्टार्टअप और अन्य लोगों से बातचीत करने को कहा।

    गृह मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया कि सरकार ने पहले भी इस ऐप को लेकर 6 फरवरी, 30 मार्च को जानकारी दी थी, ऐसे में लोग इसपर सतर्कता बरतें। सरकार ने कहा है कि लोग अगर इस ऐप का इस्तेमाल कर भी रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। लगातार पासवर्ड बदलते रहें, कॉन्फ्रेंस कॉल में किसी को अनुमति देने के वक्त सतर्कता बरतें।

    दरअसल, कारोना वायरस के कारण पूरी दुनिया के अधिकांश देशों में इस समय लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में एक वीडियो कांफ्रेंसिंग ऐप 'ZOOM' काफी तेजी से चर्चा में आ गया है। इसके चर्चा में आने का कारण है लोगों का घर में बैठकर ऑफिस संबंधी काम करना। जिस कारण पिछले कुछ महीनों में इस ऐप का लोग बहुत ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन अब सरकार ने इस ऐप के इस्तेमाल में सावधानी बरतने को कहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+