एमपी के सरकारी विभाग का दावा तीसरा विश्वयुद्ध गाय को लेकर होगा
भोपाल। महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने कहा कि तीसरा विश्व युद्ध गाय को लेकर होगा। आपको बता दें कि स्वामी अखिलेश्वरानंद मध्य प्रदेश गौपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड के चेयरमैन हैं। इस बोर्ड का मुख्य काम है गाय को सुरक्षा प्रदान करना और उसे संरक्षित करना है।

स्वामी अखिलेश्वरानंद पहले धार्मिक व्यक्ति हैं मध्य प्रदेश में जिन्हें इस पद पर बैठाया गया है। स्वामी ने कहा कि गाय हमेशा से तकरार का विषय रही है। गाय को लेकर हमारे धर्मग्रंथों में भी जिक्र आता है, यही नहीं 1857 का स्वतंत्रता संग्राम भी गोमांस को लेकर ही हुआ था।
स्वामी अखिलेश्वरानंद को मार्च 2010 में निरंजन अखाड़ा ने महामंडलेश्वर की उपाधि दी थी। उन्हें यह उपाधि सन्यास लेने के 12 साल बाद मिली है। स्वामी ने कहा कि गोरक्षक का नाराज होना जायज है जब गाय की हत्या की जाए, उसे गाड़ियों में मारकर ले जाया जाए। स्वामी ने कहा कि लोगों को कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए, बल्कि उन्हें पुलिस का इंतजार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर गाय को लेकर सख्त कानून बन जाये तो प्रदेश में इसकी स्मगलिंग को रोका जा सकता है। सन्यास लेने से पहले स्वामी वीएचपी के नेता थे और वह राम जन्मभूमि अभियान में भी हिस्सा ले चुके हैं। यही नहीं वह ईसाइयों को हिंदू धर्म परिवर्तित कराये जाने के अभियान में भी शामिल थे। उनका मानना है कि गोमूत्र, गाय के गोबर व दूध से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications