भारत ने कहा- खरीद सकते हैं 200 विमान, लेकिन है एक शर्त
भारत मेक इंडिया के तहत बड़ा सैन्य सौदा करना चाहता है।
नई दिल्ली। भारत ने विदेशी निर्मातओं से कहा है कि वो 200 से 300 तक की संख्या में लड़ाकू विमान की खरीद सकता है लेकिन एक शर्त रखी है।
कहा गया है कि विदेशी कंपनियों को स्थानीय पार्टनर के साथ मिलकर विमान बनाने होंगे। ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना 'मेक इन इंडिया' के तहत किए जाने की कोशिश है।

भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के अनुसार यह कोशिश की जा रही है कि 200 सिंगल इंजन प्लेन का निर्माण भारत में हो।
300 भी हो सकती है विमानों की संख्या
बताया जा रहा है कि इन विमानों की संख्या बढ़कर 300 भी हो सकती है। इसकी वजह यह है क्योंकि वायुसेना यह चाहती है कि सोवियत के जमाने के पुराने लड़ाकू विमानों की जगह नए विमान आ जाए।
जानकारों का मानना है कि इस पर 13 से 15 अरब डॉलर का खर्च आ सकता है।
साथ ही यह देश का सबसे बड़ा सैन्य विमानों का सौदा हो सकत है। बीते महीने भारत ने फ्रांस के साथ 36 राफेल विमानों का सौदा किया है। हालांकि ये विमान पाक और चीन का सामना करने के लिए नाकाफी है।
भारत की इस शर्त पर कुछ कंपनियों का रुख सकारात्मक है और उन्होंने दिलचस्पी दिखाई है।












Click it and Unblock the Notifications