रूस-यूक्रेन युद्ध: अपने खर्च पर भारतीयों को वापस लाएगी केंद्र सरकार, विमान तैयार - सूत्र

नई दिल्ली, 25 फरवरी। दुनिया को जिसकी आशंका थी वही हुआ, रूस और यूक्रेन के बीच तनाव आखिर युद्ध में बदल ही गया। गुरुवार से जारी दोनों देशों की सैन्य कार्रवाई में अब तक कई नागरिक और सैनिक अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, यूक्रेन में रह रहे भारतीय छात्रों और प्रवासियों की जान भी खतरे में पड़ गई है। अपने लोगों को भारत वापस लाने के लिए अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

Government of India will arrange evacuation flights for Indian nationals in Ukraine Sources

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारत सरकार यूक्रेन से भारतीय नागरिकों बाहर निकालने के लिए विशेष उड़ानों की व्यवस्था करेगी। इस पूरे ऑपरेशन का खर्च केंद्र सरकार ही वहन करेगी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आज (शुक्रवार) रात एयर इंडिया के दो विमान यूक्रेन के लिए रवाना हो सकते हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति ल्वादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन में रह रहे भारतीयों को बाहर निकालने का जिक्र किया था।

यह भी पढ़ें: 'कृपया शांति बनाए रखिए', रूस-यूक्रेन विवाद में अब आया अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार का बयान

यूक्रेन में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
ताजा मिली जानकारी के मुताबित यूक्रेन में भारत के दूतावास ने यूक्रेन में सभी भारतीय नागरिकों और छात्रों को एडवाइजरी जारी की है। भारत सरकार रोमानिया और हंगरी के रास्ते निकासी मार्ग स्थापित करने के लिए काम कर रही है। वहीं, उत्तराखंड सरकार ने यूक्रेन में रहने वाले उत्तराखंड के नागरिकों की सुरक्षा के लिए दो पुलिस अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया। इसके अलावा पंजाब सरकार ने बताया कि यूक्रेन में फंसे जालंधर के लोगों की जानकारी संकलित करने के लिए हेल्पलाइन नंबर (0181-2224417) जारी की गई। लोग अपने परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए डीसी कार्यालय में कार्यालय समय के दौरान कमरा नंबर 22 आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+