केंद्र सरकार ने जारी की नए AIIMS में बेड की डिटेल, जानें कहां कितने हैं खाली?
नई दिल्ली, 19 मई: देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर जैसे ही आई, वैसे ही रोजाना के केस की संख्या 3 लाख के पार पहुंच गई। जिसका सीधा असर स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ा। एक ओर अस्पतालों में बेड की किल्लत हुई, तो दूसरी ओर बाजारों से ऑक्सीजन और जीवन रक्षक दवाइयां गायब हो गईं। हालांकि केंद्र और राज्य सरकारों की मेहनत के बाद हालात सुधर रहे हैं। जिस वजह से मरीजों की संख्या तो कम हो ही रही, साथ ही AIIMS जैसे बड़े चिकित्सा संस्थानों में अब काफी बेड खाली हैं।

भारत सरकार ने बुधवार को एक लिस्ट जारी की। जिसमें देशभर के एम्स में खाली बेड की संख्या बताई गई है। लिस्ट जारी करने के साथ केंद्र ने कहा कि नए एम्स में कोरोना के लिए रखे गए बेड की डिटेल जारी की जा रही है। इसके अलावा सभी संस्थानों में N-95 मास्क, पीपीई किट, आवश्यक दवाओं, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर आदि की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गई है, ताकी वहां का मेडिकल स्टॉफ आराम से मरीजों की देखभाल कर सके। वहीं केंद्र की लिस्ट पर नजर डालें तो नए AIIMS में नॉन आईसीयू ऑक्सीजन बेड की संख्या 1925 और वेंटिलेटर वाले आईसीयू बेड की संख्या 908 है।
कम हो रहे मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 2,67,334 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 3,89,851 लोग कोविड से रिकवर हुए, जबकि 4529 लोगों ने अपनी जान गंवाई। इसके साथ देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2,54,96,330 हो गई है। इसमें से 2,83,248 लोगों ने जान गंवाई, ऐसे में एक्टिव केस अब 32,26,719 हैं।












Click it and Unblock the Notifications