Coronavirus: केंद्र सरकार ने जारी किया WhatsApp नंबर, 24 घंटे प्राप्त कर सकते हैं जानकारी
नई दिल्ली। भारत सहित पूरी दुनिया में कोरोना वायरस (Covid-19) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके खतरे से निपटने के लिए सरकार ने अब एक और अहम कदम उठाया है। सरकार ने लोगों को कोरोना वायरस से जुड़े जरूरी सुझाव देने और उन तक मदद पहुंचाने के लिए हेल्प डेस्क बनाया है। इसके साथ ही सरकार की ओर से एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है। हेल्प डेस्क के जरिए लोग 24 घंटे जानकारी अथवा मदद प्राप्त कर सकते हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सरकार द्वारा शुरू किया गया ये वाट्सएप चैटबोक्स सप्ताह के सातों दिनों, 24 घंटे काम करेगा। इसे माई गवर्नमेंट कोरोना हेल्प डेस्क (MyGov Corona Helpdesk) नाम दिया गया है। इसका व्हाट्सएप नंबर 9013151515 है। इस नंबर को आप अपने मोबाइल में सेव कर सकते हैं। इसपर चैट के जरिए मदद अथवा सुझाव ले सकते हैं। इसके साथ ही आप कोरोना से संबंधित कोई जानकारी भी ले सकते हैं। इस नंबर पर 'Hi' भेजने पर आपको कोरोना वायरस से संबंधित ताजा जानकारी मिलेगी।
इस नंबर पर फोन करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। इस पर नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (National Pharmaceutical Pricing Authority) से जुड़ी सभी जानकारी भी दी जाएंगी। इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस को लेकर नई हेल्पलाइन भी जारी की है। नई हेल्पलाइन 1075 पर 24 घंटे संपर्क करने की सुविधा रहेगी। इससे पहले मंत्रालय की ओर से 011-23978046 नंबर भी जारी किया जा चुका है। इसके अलावा [email protected] पर ई-मेल भी कर सकते हैं।
Recommended Video
कोरोना वायरस से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें सभी जरूरी कदम उठा रही हैं। एहतियात के तौर पर नौकरीपेशा लोगों से घरों से काम करने को कहा जा रहा है। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय सहित सभी तरह की सार्वजनिक जगहों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। लोगों को बचाव के सभी उपाय अपनाने के लिए जागरुक भी किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications