सरकार अगली कोरोना लहर की कर रही है तैयारी, हर दिन आ सकते 5 लाख तक मामले
नई दिल्ली, अक्टूबर 07: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि कोविड का खतरा अभी भी बरकरार है और मामले कम होने के कारण लोगों को पूरी तरह से बेफिक्र होने की जरूरत नहीं है। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने गुरुवार को कहा कि, सरकार प्रति दिन 4.5-5 लाख मामलों आने की तैयारी कर रही है। बता दें कि हाल ही में अरुणाचल प्रदेश, असम समेत कई राज्यों में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी।

गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. वीके पॉल ने कहा कि, देश में 71 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दे दी गई है। लेकिन इस समय कोरोना पीक पर किस हद तक पहुंचेगा, इसकी गणना करने के लिए हमारे पास कोई सीधा-सीधा फॉर्मूला नहीं है। सरकार प्रतिदिन 4.5 से 5 लाख मामलों की वृद्धि की तैयारी कर रही है। जिससे लोगों को समय पर सही इलाज मिल सके।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि,कोरोना पॉजिटिविटी रेट का जिक्र करते हुए अग्रवाल ने बताया कि 5 राज्यों (मिजोरम, केरल, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय) में वीकली पॉजिटिविट रेट 5% से ज्यादा है। 28 ज़िले में वीकली पॉजिटिबिटी 5 से 10% के बीच जबकि 34 जिलों में वीकली पॉजिटिविटी 10% से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि कोविड का खतरा बरकरार है। कोताही बरती गई और मामले बढ़ गए।
लव अग्रवाल ने कहा कि आने वाले त्योहारों दशहरा, नवरात्रि, दुर्गा पूजा, ईद, दिवाली, क्रिसमस और न्यू ईयर के लिहाज से अगले तीन माह बेहद अहम हैं।अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में काफी सावधानी बरतनी है। आने वाले त्योहार को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से अपील की कि घर पर रह सकते हैं तो रहें, त्योहार अगर ऑनलाइन मना सकें तो मनाएं। त्यौहार हो पर कोविड सेफ व्यवहार हो।
नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने भी कहा, 'हम खुशियां बांटेंगे, वायरस नहीं। 3 महीने काफी अहम, एहतियात बहुत जरूरी है। अमेरिका, यूके जैसे देशों की स्थिति को देखते हुए ये वार्निंग मानिए कि लापरवाही हुई तो केस बढ़ सकते हैं। वार्निंग, रिक्वेस्ट और हमारा संकल्प है। जिनका कोरोना वैक्सीन का सेकंड डोज ड्यू है, वे इसे लें। उन्होंने कहा कि झारखंड, वेस्ट बंगाल मेघालय,मणिपुर और नागालैण्ड में वैक्सीनेशन बढाने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications