क्या भारतीय सेना बनाने जा रही है बिरसा मुंडा रेजीमेंट? सरकार ने दिया जवाब

नई दिल्ली, 22 जुलाई। भारतीय सेना में नई रेजीमेंट के गठन को लेकर सरकार ने अपना दृष्टिकोण साफ कर दिया है। बिरसा मुंडा रेजीमेंट की मांग के संबंध में सरकार ने सेना से पूछे गए एक सवाल के जवाब में ये बातें कही हैं।

Representational Image army

भारतीय सेना में लंबे समय से समुदाय और जातियों को लेकर रेजीमेंट गठित करन की मांग की जा रही है। अहीर, मराठा रेजीमेंट के अलावा बिरसा मुंडा रेजीमेंट के गठन की मांग की जाती रही। जिसके लेकर भारत सरकार ने अब अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है। कांग्रेस सासंद अब्दुल खालिक की ओर से लोकसभा में इस बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने लिखित जवाब दिया है।

धर्म जाति के आधार पर नहीं बनेगी रेजीमेंट: सरकार
इसके जवाब में रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने बताया कि आजादी के बाद से ही सरकार की मंशा यही रही है कि कोई नई रेजीमेंट न बनाई जाए जो कि किसी जाति/धर्म या समुदाय के आधार पर हो। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि सेना की भर्तियों में जाति/धर्म/समुदाय के आधार पर कोई भी भेदभाव नहीं किया जाता है। सेना की भर्तियां शुरू से ही बिना किसी भेदभाव के की जाती रही हैं।

ये भी पढ़ें: द्रौपदी मुर्मू के समाज की वो महिलाएं, जिन्हें देख कांप जाते थे ब्रिटिश और मुगल, कुल्हाड़ी से काटे 21 अंग्रेज

कांग्रेस सांसद ने उठाया था सवाल

कांग्रेस सासंद अब्दुल खालिक ने पूछा था कि क्या सेना में बिरसा मुंडा रेजीमेंट जिसकी झारखंड की लोग मांग कर रहे हैं उसकी दिशा में सरकार कोई कदम उठा रही है। इसके साथ ही इस दिशा सरकार के प्रयासों की ब्यौरा भी कांग्रेस सांसद ने मांगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+