अब हर भारतीय को मिलेगा नेशनल ID कार्ड! सरकार ने लोकसभा में क्या कहा? जानिए पूरा प्लान
लोकसभा को मंगलवार को सूचित किया गया कि नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत केंद्र सरकार के लिए यह अनिवार्य है कि वह भारत के प्रत्येक नागरिक का रजिस्ट्रेशन करे और उन्हें राष्ट्रीय पहचान पत्र (National Identity Card) जारी करे। यह प्रावधान 2004 में किए गए संशोधन के तहत लागू होता है और इसका उद्देश्य नागरिकता रिकॉर्ड को व्यवस्थित और प्रमाणिक बनाना है।
दरअसल, यह जानकारी गृह मंत्रालय की ओर से दी गई, जब तृणमूल कांग्रेस की सांसद माला रॉय ने राष्ट्रीय पहचान पत्र के विवरण को लेकर सवाल किया था। उन्होंने पूछा था कि क्या यह कार्ड भारतीय नागरिकता का स्वीकार्य प्रमाण माना जाता है।

कार्ड उन्हीं को जारी होंगे जिनका नाम NRC में दर्ज
जवाब में गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने एक लिखित उत्तर में कहा, 'नागरिकता अधिनियम 1955, जिसे वर्ष 2004 में संशोधित किया गया था, केंद्र सरकार को प्रत्येक भारतीय नागरिक का अनिवार्य पंजीकरण करने और उन्हें राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने का अधिकार देता है। यह प्रक्रिया राष्ट्रीय पहचान पत्र नियमों में निर्धारित की गई है। ये पहचान पत्र उन्हीं नागरिकों को जारी किए जा सकते हैं, जिनका विवरण राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) या भारतीय नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर में शामिल हो।'
असम बना देश का इकलौता राज्य जहां शुरू हुई NRC प्रक्रिया
असम, देश का एकमात्र राज्य है जहां एनआरसी की प्रक्रिया शुरू की गई थी। हालांकि, 2019 में प्रकाशित मसौदा एनआरसी, जिसमें 3.29 करोड़ आवेदकों में से 19 लाख को बाहर कर दिया गया था, को राज्य सरकार ने चुनौती दी है। इसी कारण अब तक अंतिम एनआरसी प्रकाशित नहीं किया गया है।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना 2027 के दौरान राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) को अद्यतन करने को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
गौरतलब है कि एनपीआर को एनआरसी की दिशा में पहला कदम माना जाता है। इसे पहली बार 2010 में संकलित किया गया था और 2011 की जनगणना के पहले चरण (हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग अनुसूची) के दौरान भी आंकड़े जुटाए गए थे। एनपीआर डेटाबेस को 2015-16 में आखिरी बार अपडेट किया गया था, जिसमें 119 करोड़ निवासियों का विवरण दर्ज है।
राष्ट्रीय स्तर पर NRC तैयार करने को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं
2019-20 में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और एनआरसी को लेकर हुए देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों में 83 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद सरकार ने संसद में यह बयान दिया था कि, 'राष्ट्रीय स्तर पर एनआरसी तैयार करने को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।'
इसके साथ ही यह भी उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने 2024 के आम चुनाव घोषणापत्र से एनआरसी के संकलन को हटा दिया है, जबकि यह मुद्दा 2019 के घोषणापत्र में पार्टी के प्रमुख वादों में शामिल था।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications