हर महीने 4 करोड़ सर्जिकल मास्क और 20 लाख मेडिकल गॉगल्स का निर्यात करेगा इंडिया
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को फेस शील्ड, कुछ किस्म के सर्जिकल मास्क और मेडिकल चश्मों के 'बिना किसी शर्त के' निर्यात के नियमों में राहत दी। अब भारत हर महीने चार करोड़ सर्जिकल मास्क और 20 लाख मेडिकल गॉगल्स निर्यात करेगा। इससे पहले कोरोना वायरस महामारी के चलते 2/3 परत वाले सर्जिकल मास्क, मेडिकल चश्मों और फेस शील्ड के निर्यात को प्रतिबंधित कर दिया गया था।
Recommended Video

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को एक ट्वीट कर बताया कि 'पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के मंत्र का अनुसरण करते हुए, मेक इन इंडिया और भारत के औद्योगिक विकास को प्रमोट करने के लिए, सरकार ने हर महीने 4 करोड़ 2/3 प्लाई वाले सर्जिकल मास्क और 20 लाख मेडिकल गॉगल्स के निर्यात की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही फेस शील्ड के निर्यात पर भी अब कोई शर्त नहीं रहेगी।

विदेश व्यापार महानिदेशालय ने कहा कि 'हर महीने कोविड-19 के लिए मेडिकल कवरऑल के 50 लाख यूनिट और 20 लाख मेडिकल गॉगल्स के निर्यात को अनुमति मिल गई है। बोर्ड ने बताया कि पीपीई किट के निर्यात पर रोक लगी रहेगी। 2/3 परत वाले सर्जिकल मास्क, मेडिकल चश्मों की निर्यात नीति को प्रतिबंधित श्रेणी से अवरोधित श्रेणी में ला दिया गया है और फेस शील्ड के निर्यात को मुक्त श्रेणी में ला दिया है।
इनमें मेडिकल गॉगल्स, नॉन-मेडिकल/नॉन-सर्जिकल मास्क (सूती, सिल्क, ऊनी, पॉलिएस्टर, नाइलॉन, रेयॉन, विस्कोस, बुने हुए या मिक्स मास्क), नाइट्राइल ग्लव्स फेस शील्ड शामिल हैं। बता दें पीएम मोदी ने हाल में अपने भाषणों में जिक्र किया था कि, पहले भारत मास्क और पीपीई किट जैसी वस्तुओं का आयात करता था, लेकिन कोरोना काल में भारत ने अपने क्षमताओं को बढ़ाया जिसका नतीजा यह है कि भारत अब इन चीजों के निर्यात की स्थिति में पहुंच गया है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications