BRD में बच्चों की मौत: राजनेता बयान देने में व्यस्त,15 साल की लड़की जुटा रही ऑक्सीजन के लिए चंदा
यूपी के गोरखपुर स्थित बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से कई मासूम बच्चों की जान चली गई। बच्चों की मौत पर सरकार पर कई सवाल उठे, इसको लेकर सरकार के मंत्री बयानबाजी करते रहे। भले ही सरकार की ओर से ऑक्सीजन पूर्ति के लिए कोई ठोस कदम न उठाया गया हो, लेकिन 15 साल की एक लड़की अस्पतालों में ऑक्सीजन पूर्ति के चंदा मांग रही है।15 साल की स्कूली छात्रा खुशी चंद्रा ने गरीब लोगों को ऑक्सीजन मुहैया कराने के लिए एक चैरिटी शुरू की है।


सबको है सांस लेने का अधिकार-
खुशी का कहना है कि गोरखपुर त्रादसी को होने से बचाया जा सकता था। गोरखपुर घटना पर दुख जताते हुई खुशी ने कहा, 'ये मेरे बहुत व्यक्तिगत है। यह घटना मेरे शहर में हुई है। किसी भी बच्चे को जीने के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। हर किसी को सांस लेने का अधिकार है।'
Recommended Video


अभी भी 342 बच्चे भर्ती हैं
हैडलाइन टुडे में छपी खबर के मुताबिक खुशी ने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते ये उनका फर्ज बनता है कि आगे से ऐसी किसी भी घटना को रोका जा सके। बीआरडी अस्पताल के पीडियॉट्रिक वॉर्ड में अभी भी 342 बच्चे भर्ती हैं जिनका इलाज चल रहा है, बच्चों के माता-पिता को अभी भी डर सता रहा है।

अगस्त महीने में अब तक 290 बच्चों की मौत हो चुकी है।
बीआरडी अस्पताल में बच्चों की मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। अगस्त महीने में अब तक 290 बच्चों की मौत हो चुकी है। अगस्त महीने की 28 तारीख तक एनआईसीयू में 213 और इंसेफेलाइटिस वॉर्ड में 77 बच्चों की मौत हुई है। 27 और 28 अगस्त के दौरान 48 घंटे में 42 बच्चों की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications