हर्षवर्धन ने खोला मुंडे की मौत का राज: लीवर फटने और इंटरनल ब्लीडिंग से हुई मौत
नयी
दिल्ली (ब्यूरो)। केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की सड़क हादसे में हुई मौत अब एक अलग रूप लेता जा रहा है। पास्टमार्टम रिपोर्ट जो सार्वजनिक की गई है उसमें सब कुछ सही-सही नहीं बताया गया है। वहीं पेशे से डॉक्टर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने गोपी नाथ मुंडे की मौत की असली वजह बताई है। उन्होंने बताया कि हादसे में केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का लीवर दो-तीन जगहों से फट गया था। इस वजह से उनके पेट में आधे से एक लीटर खून जमा हो गया था। id="toptextpromo">हर्षवर्धन
के मुताबिक उनकी मौत की सबसे प्रमुख वजह उनकी ग्रीवा रीढ़ सी-1 और सी-2 हैं। हादसे में ये दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। हर्षवर्धन ने बताया कि इनके डैमेज होने से कशेरुका धमनी से दिमाग को होने वाली खून की सप्लाई तुरंत बंद हो जाती है, जिससे ब्रेन हैमरेज हो जाता है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, मुंडे की मौत ज्यादा इंटरनल ब्लीडिंग और कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उल्लेखनीय
है कि मंगलवार को ग्रामीण विकास मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। 64 वर्षीय मुंडे अपनी कार से एयरपोर्ट जा रहे थे तभी पृथ्वीराज रोड-तुगलक रोड गोल चक्कर पर सुबह 6.20 बजे एक अन्य वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुंडे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां 7.20 पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।











Click it and Unblock the Notifications