CM अरविंद केजरीवाल बोले- आजादी के 75 साल बाद भी शिक्षा पर काम नहीं हुआ
भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाने की मुहिम शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले महीने दिल्ली में ‘मेक इंडिया नंबर 1’ कैंपेन लॉन्च किया था। उन्होंने घोषणा की थी कि इस कैंपेन के तहत वह पूरे देश का भ्रमण क
नई दिल्ली,8 सितंबर- भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाने की मुहिम शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले महीने दिल्ली में 'मेक इंडिया नंबर 1' कैंपेन लॉन्च किया था। उन्होंने घोषणा की थी कि इस कैंपेन के तहत वह पूरे देश का भ्रमण करके अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्र निर्माण के अपने इस नए अभियान से जोड़ेंगे। बुधवार को अपने जन्मस्थान हरियाणा के हिसार से केजरीवाल इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की। केजरीवाल ने कहा कि किसी देश के लिए 75 साल ज्यादा नहीं होते, लेकिन कम भी नहीं होते हैं। देश के 130 करोड़ लोगों का सपना है कि भारत दुनिया का नंबर 1 देश बने। कई देश हमसे आगे निकल गए।

भारत आज दुनिया का नंबर वन देश क्यों नहीं है? भारत अमीर देश क्यों नहीं है? भारत के अंदर आज भी लोग गरीब क्यों हैं? उन्होंने कहा कि भगवान ने जब सृष्टि की रचना की तो सबसे ज्यादा बुद्धिमान लोग भारत में ही हुए। देश के लोग हार्ड वर्किंग है। दुनिया के श्रेष्ट पदों पर, बड़ी कंपनियों पर भारत के लोग ही हैं लेकिन फिर भी भारत नंबर वन नहीं है।
'गंदी राजनीति ने बर्बाद किया देश'
सिंगापुर हमसे 15 साल बाद आजाद हुआ फिर भी हमसे आगे निकल गया। जापान द्वितीय विश्व युद्ध में बर्बाद हो गया था, जर्मनी बर्बाद हो गया था लेकिन दोनों देश हमसे आगे निकल गए। दुनिया का बेस्ट टैलेंट देश में ही है लेकिन फिर भी हम नंबर वन नहीं हैं, क्योंकि हमारा सिस्टम खराब है। कारण है नेताओं ने गंदी राजनीति की है। जिन पार्टियों ने इतने साल तक राज किया, उनकी वजह से भारत पिछड़ा रह गया। अब भी अगर हमने देश को उनके भरोसे छोड़ दिया, तो हम कभी आगे नहीं बढ़ पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications